
MP Teachers Recruitment : मध्य प्रदेश प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज सत्यापन का आखिरी मौका है. पहले इसके लिए 27 मई की तारीख निर्धारित की गई थी। वही लप्राथमिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान अमान्य कर दिए गए कैंडीडेट्स को अपना पक्ष रखने का एक मौका दिया गया है। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा असंतुष्ट उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं ताकि उनके पक्ष का निरीक्षण किया जा सके।
प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा
आयुक्त लोक शिक्षण अनुभा श्रीवास्तव ने बताया कि प्राथमिक शिक्षक नियोजन हेतु 26 नवम्बर 2022 को जारी विज्ञापन के अनुक्रम में “प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा-2020” परीक्षा परिणाम 2022 के आधार पर विज्ञापित प्रवर्गवार रिक्तियों एवं आवश्यक प्रतीक्षा सूची हेतु संख्या के आधार पर दस्तावेज अपलोड एवं सत्यापन हेतु 23 मई 2023 को अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है।इन अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 7 जून तक प्रचलित है। 7 जून के बाद किसी भी अभ्यर्थी के दस्तावेजों का सत्यापन नहीं किया जा सकेगा एवं उनकी अभ्यर्थिता अमान्य की जाएगी।
8 जून तक प्रस्तुत करें अभ्यावेदन
इसके अलावा दस्तावेज सत्यापन के दौरान जिन अभ्यर्थियों का प्रकरण अमान्य हुआ है, वे इस संबंध में अपना पक्ष रखने के लिए सत्यापन वाले जिले से संबंधित संभागीय संयुक्त संचालक के समक्ष अपना अभ्यावेदन 8 जून तक प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित समयावधि के बाद अभ्यावेदन स्वीकार नहीं होगा। उल्लेखनीय है कि आयु सीमा विवाद को लेकर कई उम्मीदवारों को अमान्य घोषित कर दिया गया है।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

