MPPSC : पीएससी की मुख्य परीक्षा से पहले बड़ी राहत, बढ़ाए गए 4 नए सेंटर

MPPSC

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (Madhya Pradesh Public Service Commission-MPPSC) ने मार्च में होने वाली राज्य सेवा परीक्षा 2019 की मुख्य परीक्षा से पहले बड़ी राहत दी है।आयोग ने पहली बार 4 और नए सेंटर बनाए है, जिसके बाद कुल 8 सेंटर हो गए है। खास बात ये है कि अबतक पीएससी (PSC) द्वारा सिर्फ संभागीय मुख्यालयों पर ही मुख्य परीक्षा के केंद्र बनाए जाते रहे है, लेकिन इस बार सेंटरों की संख्या में बढोत्तरी की गई है।

यह भी पढ़े… MPPSC – मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग का परीक्षा कैलेंडर जारी, यहां देखें पूरी डिटेल्स

दरअसल, मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPSSC) ने साल (Year 2021) में होने वाली विभिन्न सरकारी परीक्षाओं (Government Examinations) का कैलेंडर जारी कर दिया है, जिसके तहत राज्य सेवा परीक्षा 2019 (State Service Exam 2019) की मुख्य परीक्षा 21 मार्च से 26 मार्च आयोजित होगी। पहली बार रतलाम, सतना, शहडोल और छिंदवाड़ा में भी मुख्य परीक्षा के सेंटर बनाए जाएंगे।इसके लिए 11 जनवरी से 9 फरवरी तक आवेदन लिए जाएंगे।हालांकि आवेदन वे ही उम्मीदवार जमा कर सकेंगे, जो प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए हैं।

यह भी पढ़े… MPPSC: राज्य सेवा परीक्षा 2020 से पहले हजारों उम्मीदवारों को बड़ा झटका, यह है कारण

इसके अलावा अभी तक इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर संभागीय मुख्यालयों पर ही परीक्षा सेंटर बनाए जाते थे, लेकिन अब रतलाम, सतना, शहडोल और छिंदवाड़ा में भी सेंटर बनाए जाएंगे। अब कुल 8 सेंटर बनाए जाएंगे , जहां मुख्य परीक्षा आयोजित होगी। खास बात ये है कि यह पहला मौका है जो 4 नए सेंटर बनाए गए है।वही इस बार परीक्षा ऑनलाइन की बजाय ऑफलाइन ली जाएगी होगी। इसके लिए 10 मार्च से 21 मार्च तक प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। मुख्य परीक्षा के सफल आवेदकों को चयन के अंतिम दौर में इंटरव्यू में शामिल किया जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews