MP के बीजेपी विधायक ने महिला जनप्रतिनिधियों के सामने दी गाली, वीडियो वायरल

MP के बीजेपी विधायक ने महिला जनप्रतिनिधियों के सामने दी गाली, वीडियो वायरल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश उपचुनाव (MP By-election 2021) के बीच नेताओं के एक के बाद एक वीडियो तेजी से वायरल (Video Viral) हो रहे है। अब सागर के बीना से बीजेपी विधायक का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे एक कार्यक्रम के दौरान गाली देते हुए नजर आ रहे है, हैरानी की बात तो ये है कि विधायक जहां खड़े है, उनके पास कई महिलाएं भी कुर्सी पर बैठी है। इस दौरान किसी ने उनका वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़े.. MP Police Transfer: मप्र में फिर हुए पुलिस अधिकारियों के तबादले, यहां देखें लिस्ट

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को नगर पालिका का सड़क भूमि पूजन का कार्यक्रम था, जिसमे शामिल होने के लिए सागर के बीना से भाजपा विधायक महेश राय (Bina BJP MLA Mahesh Rai) भी पहुंचे थे, इसी दौरान भाषणों के वक्त बोलते बोलते उनके मुंह से गाली निकल गई।वीडियो में विधायक कहते नजर आ रहे है कि जो लोग मुर्गी खाने वाले लोग थे, इन्हें विकास से मतलब नहीं, आज तक हमने श्रीनगर नहीं देखा..हम ठंडे स्थान पर नहीं गए। कल के कलिंदर ..बीप.. ठंडे स्थान पर जा रहे।

यह भी पढ़े.. MP Weather: मप्र का मौसम बदला, आज 10 जिलों में बारिश के आसार, बिजली गिरने का भी अलर्ट

विधायक राय ने कहा कि हम दो बार विधायक (MP BJP MLA) रहे और अन्य पदों पर रहे लेकिन आज तक श्रीनगर नहीं देखी। आज तक ठंडे स्थान पर नहीं गए। विरोधियों को कल का कलिंदा बताया और कहा कि ये लोग… पूरे तीर्थों पर घूम आए। इस दौरान मंच पर सामने बैठी महिलाएं और पब्लिक असहज हो गई। हालांकि भीड़ उनकी बात पर ठहाके लगाती भी नजर आई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews