राष्ट्रीय डेफ शूटिंग चैम्पियनशिप 2025 अहमदाबाद में एमपी के कुशाग्र सिंह राजावत और बैडमिंटन खिलाड़ी गौरांशी शर्मा ने जीता पदक

दूसरी राष्ट्रीय डेफ शूटिंग और बैडमिंटन चैम्पियनशिप 2025 के दोनो पदक विजेता खिलाड़ियों कुशाग्र सिंह राजावत और कु. गौरांशी शर्मा के खेल प्रदर्शन की सराहना करते हुये  मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बधाई दी है।
दूसरी राष्ट्रीय डेफ शूटिंग चैम्पियनशिप 2025 अहमदाबाद में शूटिंग खिलाड़ी कुशाग्र सिंह राजावत ने जीते 02 पदक
BHOPAL NEWS :  20 से 24 मार्च 2025 तक दूसरी राष्ट्रीय डेफ शूटिंग, टेबल टेनिस और टेनिस  चैम्पियनशिप 2025 का आयोजन अहमदाबाद (गुजरात) में किया गया। अहमदाबाद में आयोजित इस प्रतियोगिता में म.प्र. राज्य शूटिंग अकादमी भोपाल के खिलाड़ी कुशाग्र सिंह राजावत ने शानदार खेल प्रदर्शन कर 01 स्वर्ण और 01 रजत सहित 02 पदक अर्जित किये।
खिलाड़ी कुशाग्र सिंह राजावत

 मध्यप्रदेश का नाम किया रोशन 

अहमदाबाद (गुजरात) में हो रही राष्ट्रीय डेफ शूटिंग चैम्पियनशिप में खेल अकादमी के खिलाड़ी ने शूटिंग (रायफल) ने 50मी. रायफल पोजीशन स्पर्धा में उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन करते हुये स्वर्ण एवं 50मी. रायफल प्रोन में 01 रजत पदक सहित कुल 02 पदक अपने नाम किया। उल्लेखनीय है कि शूटिंग खिलाड़ी कुशाग्र सिंह राजावत शूटिंग अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक जोयदीप कर्माकर और सहा. प्रशिक्षक वैभव शर्मा के मार्गदर्शन में प्रशिक्षणरत हैं। इसी चैम्पियनशिप में खेल अकादमी की बैडमिंटन खिलाड़ी कु. गौरांशी शर्मा ने बैडमिंटन के सिंगल इवेन्ट में कांस्य पदक अपने नाम किया।  प्रतियोगिता के बैडमिंटन खेल का स्वर्ण तमिलनाडू और रजत उत्तरप्रदेश  के नाम रहा। प्रतियोगिता का दूसरा कांस्य पदक पंजाब ने अर्जित किया।
गौरांशी शर्मा

खेल मंत्री मान विश्वास कैलाश सारंग ने दी बधाई

दूसरी राष्ट्रीय डेफ शूटिंग और बैडमिंटन चैम्पियनशिप 2025 के दोनो पदक विजेता खिलाड़ियों कुशाग्र सिंह राजावत और कु. गौरांशी शर्मा के खेल प्रदर्शन की सराहना करते हुये  मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बधाई दी है।
Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews