मध्य प्रदेश में 10 जून तक होगी सरसों की खरीदी

मध्य प्रदेश में 10 जून तक होगी सरसों की खरीदी

भोपाल| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में न्यूनतम समर्थन मूल्य (Minimum Support Price) पर सरसों की खरीदी 10 जून तक होगी| किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल (Kamal Patel) ने बताया है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरसों का उपार्जन विलंब से शुरू होने और किसानों की माँग पर सरकार ने उपार्जन की तिथि को बढ़ाने का निर्णय लिया है।

उन्होंने बताया है कि अब न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरसों का उपार्जन 10 जून तक होगा। प्रमुख सचिव, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग अजीत केसरी ने उपार्जन की अंतिम तिथि में वृद्धि किये जाने संबंधी आदेश जारी करते हुए कहा है कि रबी विपणन वर्ष 2020-21 में सरसों के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जन के लिये अंतिम तिथि में वृद्धि की गई है। उपार्जन की शेष शर्तें यथावत रहेंगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews