नाबार्ड ने प्रदेश के ऋण का पूर्वानुमान पिक्षले साल की तुलना में 13 प्रतिशत बढ़या

नाबार्ड ने प्रदेश के ऋण का पूर्वानुमान पिक्षले साल की तुलना में 13 प्रतिशत बढ़या

भोपाल।

सीएम कमलनाथ ने नाबार्ड द्वारा आयोजित राज्य ऋण संगोष्ठी 2020-21 में स्टेट फोकस पेपर का विमोचन के अवसर पर कहा कि सरकार ने प्रदेश को हार्टिकल्चर कैपिटल बनाने का संकल्प लिया है। प्रदेश में कृषि के क्षेत्र में आगे बढ़ने की तमाम सभावनाए हैं। सीएम कमलनाथ ने कहा कि नाबार्ड को हार्टिकल्चर के क्षेत्र में ऋण देने का अपना अनुमान 6 प्रतिशत से बढ़ाकर कम से कम 15 प्रतिशत तक करना चाहिए। इस साल नाबार्ड ने प्रदेश के लिये 1,98,786 करोड रूपये के ऋण का पूर्वानुमान अनुमान तय किया है। यह पिछले साल के अपेक्षा 13 प्रतिशत ज्यादा है।

सीएम कमलनाथ ने कहा कि कृषि नई सोच और नई दिशा में काम करने की आवश्यकता है। कृषि क्षेत्र तेजी से विकास हो राहा है। जहा पहले छोटे कुटकी, ज्वार-बाजरा जैसे फसलों पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया जाता था लेकिन आज इन फसलों को प्राथमिकता दी जा रही है। इन फसलो में अधिक से अधिक मात्रा में पोषक तत्व होने के कारण यह उपयोगी साबित हो रही है।

सीएम ने कहा कि नाबार्ड के पास वर्षों का अनुभव और बौद्धिक क्षमता है। इसका उपयोग भविष्य में निर्मित होने वाले परिदृश्य में ज्यादा कारगर साबितहोगा।सीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश के लिए जो प्लान बनाये हैं, वे देश के लिए भी उपयोगी होंगे। सीएम ने कहा कि नाबार्ड को अब फसलों के निर्यात पर भी ध्यान देना होगा। कृषि क्षेत्र के भीतर उभरते बाजार पर भी पैनी नजर रखना होगी। उन्होंने कहा कि नाबार्ड अपनी विशेषता को सामान्य रूप से किए जाने वाले कार्यों में उपयोग न करें बल्कि खेती की नई तकनीकों पर ध्यान दे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews