लोकायुक्त के जाल में फंसा नायब तहसीलदार, 25 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार

लोकायुक्त के जाल में फंसा नायब तहसीलदार, 25 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार

पन्ना ।मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने एक नायब तहसीलदार को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है।आरोप है कि नायब तहसीलदार ने ट्रेक्टर-ट्राली छोड़ने के एवज 35 हजार रिश्वत की मांग की थी। कार्रवाई के बाद टीम तहसीलदार को थाने ले गई। आरोपी तहसीलदार पर भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। कार्रवाई के बाद से ही जिले में हड़कंप मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, गुन्नौर नायब तहसीलदार रवि शंकर शुक्ला ने ब्रजबिहारी प्रजापति से जप्त बालू से भरे ट्रेक्टर-ट्राली को छोड़ने के एवज में 35 हजार रुपये की मांग की थी, सौदा 25 हजार में तय हुआ।नायब तहसीलदार प्रजापति पर पैसों के लिए दबाब बनाने लगा। इससे तंग आकर प्रजापति ने सागर लोकायुक्त से शिकायत की।टीम ने पहले मामले की जांच की और फिर योजना बनाकर उनकी घर जा पहुंची। जैसे ही नायब तहसीलदार ने प्रजापति से रिश्वत के पैसे लेने के लिए हाथ बढ़ाया उसे रंगेहाथों धर दबोचा। नायब तहसीलदार के हाथ धुलवाए गुलाबी हो गए।इसके बाद टीम उसे गुन्नौर थाना ले गई ।फिलहाल कार्रवाई जारी है। नायब तहसीलदार के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। वही कार्रवाई के बाद से ही हड़कंप मचा हुआ है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews