नारायण त्रिपाठी ने अब रेल मंत्री को लिखा पत्र, इस योजना को बहाल करने की मांग

बीजेपी विधायक

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। हमेशा अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सतना के मैहर विधानसभा से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी (BJP MLA Narayan Tripathi) का लेटर का सिलसिला जारी है।पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम शिवराज सिंह चौहान के बाद उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल (Union Railway Minister Piyush Goyal) को पत्र लिखा है और रेलवे की मासिक टिकट धारक योजना (MST) को फिर से बहाल करने की मांग की है।

यह भी पढ़े.. MP Weather: 4 दिन बाद फिर लगेगी झमाझम की झड़ी, मप्र के इन जिलों में बारिश के आसार

भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने पत्र में लिखा है कि भारतीय रेल प्रतिदिन लाखों, युवाओं, उद्यमियों, विद्यार्थियों (Student), कर्मचारियों (Government Employee) एवं व्यापारियों को सुलभ यात्रा प्रदान कराने में सहयोग करती है, लेकिन वर्तमान में प्रतिदिन आरक्षित टिकट बनवाना असुविधाजनक, असुरक्षित एवं महंगा है, ऐसे में यदि इस वर्ग को ध्यान में रखते हुए मासिक टिकट योजना को पुन: बहाल कर दिया जाए तो इनके आवागमन में सहयोग के साथ-साथ भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती होगी।

यह भी पढ़े.. कृषि मंत्री का किसानों को लेकर बड़ा बयान-किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं..

नारायण त्रिपाठी ने केंद्रीय मंत्री से मांग करते हुए लिखा है कि  मासिक टिकट धारक योजना को फिर से बहाल कर लाखों देशवासियों को सुविधा प्रदान करें। इससे पहले भाजपा विधायक ने पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को थर्ड जेंडर और किन्नरों (Third Gender) के लिए आर्थिक मदद देने की मांग की थी। वही सीएम शिवराज सिंह चौहान(Shivraj Singh Chouhan को आशा-उषा कार्यकर्ताओं की मांगों को पूरा कर आंदोलन को समाप्त करवाने की मांग की थी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews