नरोत्तम का हमला- अल्पसंख्यकों को बरगलाने का काम कर रहे आरिफ मसूद

नरोत्तम का हमला- अल्पसंख्यकों को बरगलाने का काम कर रहे आरिफ मसूद

भोपाल।
कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद आज गुरुवार से स्लोगन ‘सविधान बचाएंगे हम कागज नहीं दिखाएंगे’ अभियान की शुरुआत करने जा रहे है।इसके तहत NO NRC, NO CAA, NO NPR इस स्लोगन को घर-घर लिखने की शुरुआत आरिफ मसूद करेंगे।बीजेपी के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस अभियान को लेकर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद पर बड़ा हमला बोला है।

नरोत्तम ने आरिफ मसूद के NO CAA -NO NRC मुहिम पर निशाना साधा है। मिश्रा का कहना है कि आरिफ मसूद की मुहिम अकेले की है, अल्पसंख्यक समुदाय इसमे शामिल नही ।मसूद अल्पसंख्यको को बरगलाने का काम कर रहे है। वही कम्प्यूटर बाबा के लक्ष्मण सिंह को लेकर दिए बयान पर नरोत्तम मिश्रा ने नसीहत दी है।मिश्रा का कहना है कि बाबा को किसी नेता के बारे में बयान नही देना चाहिए। बाबा को रेत के अलावा अध्यात्म पर भी ध्यान देना चाहिए। इसके अलावा सीएम कमलनाथ और कांग्रेस सांसद नकुलनाथ के छिंड़वाड़ा में कन्यादान योजना के शुभारंभ पर मिश्रा ने कहा कि सीएम को वचन पत्र के वादों के मुताबिक पिछले साल कन्यादान की राशि कन्याओं को दिलवाना चाहिए । छिंदवाड़ा एक जिला है पूरा मप्र नही, हर काम केवल छिंदवाड़ा में ही क्यो।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews