
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश की राजनीति (MP Politics) में आए दिन ने विवाद देखने को मिलते हैं। इसी बीच एक बार फिर से कमलनाथ (kamalnath) के बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। कमलनाथ के बयान “सबका समय आता हैं, हमारा भी आएगा, तब हिसाब होगा” जैसे बयान पर पलटवार करते हुए प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (narottam mishra) ने कमलनाथ पर जमकर निशाना साधा है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ पुलिस (mp police) को धमकाने का काम कर रहे हैं। बार-बार वह हमारा समय आएगा जैसी बातों का जिक्र कर रहे हैं। हालांकि कमलनाथ का समय आकर चला गया लेकिन उन्होंने अपने समय में कुछ नहीं किया उन्होंने जनता को धोखा देने का काम किया।
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि झूठ बोलने के अलावा कमलनाथ ने मध्य प्रदेश राजनीति में अपनी सत्ता के दौरान कोई काम नहीं किया है। किसानों के मुआवजे की राशि सहित पुलिसकर्मियों के लिए भी बड़ी बड़ी घोषणा करने के अलावा कमलनाथ की सरकार धोखाधड़ी करने में अव्वल रही है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मध्य प्रदेश पुलिस निष्पक्षता के साथ काम कर रही है।
Read More : MP Congress की बड़ी बैठक आज, कमलनाथ-मुकुल वासनिक होंगे शामिल, संगठन में महत्वपूर्ण बदलाव की चर्चा तेज
नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पुलिसकर्मी आम जनता की सुरक्षा करती है। बहुजन के हित में कार्य करती है। मंत्री और नेता को सुरक्षा प्रदान करती है। बावजूद इसके उन्हें पुलिस कर्मियों को धमका रहे हैं। उन पर आरोप लगा रहे हैं। इसके साथ ही गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि लोगों ने कमलनाथ सरकार का समय अभी देखा है और उस दौरान भ्रष्टाचार का भयानक तांडव भी महसूस किया है।
दरअसल संत रविदास जयंती के मौके पर कांग्रेस ने सागर में बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया था। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ में शामिल हुए थे। कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधा था। इस दौरान कमलनाथ ने कहा था कि जब भी उनकी सरकार सत्ता में आएगी तब सब का हिसाब होगा।
खुरई में अत्याचार का जिक्र करते हुए और सागर स्मार्ट सिटी नहीं माफिया सिटी जैसे बयान के बाद कमलनाथ ने कहा कि सब का समय आता है। हमारा भी समय आएगा तब सबका हिसाब होगा। इसके साथ ही कमलनाथ ने कहा था कि MP माफिया प्रदेश बन गया है। यही माफिया प्रदेश को चला रहा है। जिस पर अब गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उन्हें कड़ा जवाब दिया है।
[dgv_vimeo_video id=”678547458″]
