कमलनाथ के बयान पर नरोत्तम का पलटवार

कमलनाथ के बयान पर नरोत्तम का पलटवार

भोपाल।

सागर में मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर दिए गए बयान को लेकर सियासत गरमा गई है। सागर में रविवार को एक सार्वजनिक सभा में बोलते हुए मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए कहा था कि देश चलाने और मुंह चलाने मे फर्क है। उन्होंने मोदी पर किसानों, नौजवानों और देश की आर्थिक स्थिति को लेकर हमला करते हुए कहा था कि मोदी समस्याओं को निपटाने की बजाय राष्ट्रवाद और सीएए जैसी बातें करने लगते हैं।

भाजपा के विधायक और प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि कमलनाथ खुद के गिरेबान में झांके। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के 10 दिन में कर्जा माफी के वादे को अभी तक पूरा नहीं कर पाए ,यह मुंह चलाने का प्रत्यक्ष उदाहरण है। नौजवानों को 4000 रू बेरोजगारी भत्ता न मिलना, कन्यादान योजना का बंद होना और प्रदेश की खराब होती आर्थिक स्थिति मुंह चलाने का ही परिणाम है।

इससे उलट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छह माह में छह छक्के मारे हैं। मोदी ने कहा कि 370 खत्म होगी, खत्म हो गई। मोदी ने कहा कि ट्रिपल तलाक खत्म होगा, खत्म हो गया। मोदी ने कहा सीएए लागू होगा ,लागू हो गया। ये सब बातें बताती हैं कि मोदी जब मुंह से कुछ बोलते हैं वह सब कुछ अमली जामा पहनता है। जबकि कमलनाथ को केवल और केवल हीरो हीरोइन के कार्यक्रम कराने और इन सब पर पैसा लुटाने से फुर्सत नहीं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews