‘छपाक’ फिल्म पर तेज हुई सियासत, नरोत्तम बोले-‘टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ कमलनाथ सरकार’

‘छपाक’ फिल्म पर तेज हुई सियासत, नरोत्तम बोले-‘टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ कमलनाथ सरकार’

भोपाल। फिल्म छपाक को लेकर मध्य प्रदेश में राजनीति तेज़ हो गई है। पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ सरकार पर करारा हमला बोला है। उन्होंने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि, दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक को मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री करके मुख्यमंत्री कमलनाथ ने यह तो बिल्कुल साफ कर दिया है कि वह देश विरोधी ताकतें टुकड़े टुकड़े गैंग के साथ  समर्थन करते हैं।

उन्होंने कहा कि, संवेदनशीलता की दुहाई देकर मध्यप्रदेश में दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक को टैक्स फ्री किए जाने की दलील तब कहां चली जाती है जब मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में ही 30 दिन से सर्द रातों में मासूम बच्चों के साथ धरना दे रहे हजारों अतिथि शिक्षक की नियमित नियुक्ति, घोषणा पत्र में वादे के बाद मुकर जाते हैं। छपाक की टैक्स फ्री से होने वाले सरकार के राजस्व की हानि की राशि की चिंता मध्यप्रदेश में तब नहीं होती जब सरकार किसानों से कर्ज माफी के वादे को पूरा करते। जब सरकार युवाओं की बेरोजगारी भत्ते की राशि को देने में देर नहीं करती, जब सरकार  कन्या विवाह योजना की राशि को उनके खाते में डाल देती,जब यही सरकार ITA award और IIFA Award के आयोजन की राशि गरीब मजदूर शोषित वंचित दलित के लिए विकास कार्यों में लगाती।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews