MP News : संन्यास पर बोले नरोत्तम मिश्रा- यह कमलनाथ के दिल की आवाज या दिल्ली की

नरोत्तम मिश्रा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ (Kamal Nath) के राजनीति (MP Politics) से संन्यास लेने वाले बयान ने सियासी गलियारों में खलबली मचा दी है। भोपाल (Bhopal) से लेकर दिल्ली (Delhi) तक हलचल तेज हो चली है।इसी बीच मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान सामने आया है।नरोत्तम ने कहा कि पहले तो यह समझना पड़ेगा कि यह कमल नाथ के दिल की आवाज है या दिल्ली की।

यह भी पढ़े…नरोत्तम मिश्रा का तंज- सिंधु बॉर्डर पर नहीं जा रहे कमलनाथ, कांग्रेस विधायक को समर्थन!

आज मंगलवार को  मीडिया से चर्चा के दौरान गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Narottam Mishra) ने कहा कि पहले तो यह समझना पड़ेगा कि यह कमल नाथ (Kamal Nath) के दिल की आवाज है या दिल्ली की, खैर जो भी हो दोनों स्थिति में दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) प्रत्यक्ष रूप से सफल रहे। वही उन्होंने आगे  कहा कि राहुल बाबा ने तो पहले ही माफी मांगने का कहा था, अब राहुल गांधी के अवहेलना तो सन्यास की ओर लेकर ही जाती है।

यह भी पढ़े…MP News : कमलनाथ का बड़ा बयान- जिस दिन ऐसा हुआ, ले लूंगा राजनीति से संन्यास

बता दे कि सोमवार को छिंदवाड़ा (Chhindwara) में एक सभा के दौरान कमलनाथ ने कहा था कि अगर छिंदवाड़ा की जनता कहेगी तो सन्यास ले लूंगा। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई हैं। नगरीय निकाय चुनाव (Urban Body Elections) से पहले सियासी गलियारों में इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं। जहां कांग्रेस में हलचल तेज हो गई है, वही बीजेपी चुटकी लेने से पीछे नही हट रही है।

किसानों के हित में निर्णय ले रही सरकार

वही आज होने वाले किसान सम्मेलन को लेकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) हमेशा किसानों के बीच में रही है। ।मध्यप्रदेश(Madhya Pradesh) को शिवराज सरकार (Shivraj Government) किसान हितेषी सरकार है। किसान (Farmers) का बेटा मुख्यमंत्री है। शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) चतुर्थ में पहले दिन से ही किसानों के हित में निर्णय लिए जा रहे हैं।

पश्चिम बंगाल में बीजेपी को एक मौका दें

पश्चिम बंगाल (West Bengal) के लोगों के साथ आज होने वाली बैठक को लेकर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि आज शाम को बैठक होने वाली है। बैठक में लोगों से प्रार्थना करूंगा कि उनके स्वजनों से भी कहे कि राष्ट्र के हित में मोदी जी ही ले जा सकते हैं। आजादी के बाद से अधिकांश समय कांग्रेस (Congress) शासन रही है।जब मैं बंगाल गया तो वहां की स्थिति को देखकर दुख होता है, वहां के लोगों से कहूंगा कि एक बार बीजेपी को मौका दें।

माफियाओं को बख्शा नही जाएगा

प्रदेश में चल रहे माफियाओं के खिलाफ अभियान को लेकर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि माफिया ध्यान से सुन लें कि मध्यप्रदेश में अब उनका कोई  स्थान नहीं है। यहां पर कानून का राज है। माफिया कितना भी बढ़ जाए बख्शा नहीं जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews