नरोत्तम मिश्रा का व्यंग- कैसे मोबाइल की Ringtone कर देती है अर्थ का अनर्थ

mp home minster

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने युवाओं को सलाह दी है कि वे भारतीय संस्कृति और संस्कार को आत्मसात करें। उन्होंने युवाओं को मोबाइल का सीमित उपयोग करने की सलाह दी दी। वह दूसरी राष्ट्रीय पिट्ठू चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे।भोपाल में दूसरी राष्ट्रीय पिट्ठू चैंपियनशिप का शुभारंभ गृह एवं जेल मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने किया। इस अवसर पर नरोत्तम ने देश भर से आई हुई 22 टीम के खिलाड़ियों से भारतीय संस्कृति और संस्कारों को जीवन में समावेशित करने की अपील की।

यह भी पढ़े.. MP News: शिवराज सरकार की बड़ी योजना, 14 लाख से ज्यादा किसानों को मिलेगा लाभ

नरोत्तम ने कहा कि प्रायोजित तरीके से पाश्चात्य संस्कृति को भारतीय लोगों पर थोप दिया गया है। आज हमारे पास मोबाइल व सोशल मीडिया में हजारों दोस्त हैं लेकिन भीड़ में हम अकेले हैं। मोबाइल ने हमें अपनी पहचान और संस्कारों से दूर कर दिया है। उन्होंने कहा कि मोबाइल की टोन कई बार अर्थ का अनर्थ कर देती है। उन्होंने उदाहरण दिया कि शादी मे विदाई के वक्त यह ट्यून बज जाती है “हम आज अपनी मौत का सामान ले चले।” उनके यह उदारहण देते ही स्टेडियम में ठहाके लग उठे।

यह भी पढ़े.. VIDEO: मध्य प्रदेश में रह रहे कश्मीरी पंडितों को लेकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान

नरोत्तम ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बन गया है। यह मोदी जी के कुशल नेतृत्व का ही परिणाम है कि रूस यूक्रेन के युद्ध में पाकिस्तान के लोग भी तिरंगे की आड़ में सकुशल बच कर वापस आ गए। एक समय वह था जब कश्मीर से लोग सुरक्षित नहीं आ पा रहे थे और आज यूक्रेन से सुरक्षित आ रहे हैं। नरोत्तम ने कहा कि पिट्ठू जैसे खेल न केवल हमें भारतीयता से जोड़ते हैं बल्कि शारीरिक रूप से भी मजबूत करते हैं। आपसी प्रेम व भाईचारा बढ़ाने में इन खेलों का बेहद महत्व है। इस मौके पर पूर्व विधायक ध्रुवनारायण सिंह और पूर्व मंत्री दीपक जोशी भी मौजूद थे। प्रतियोगिता 3 दिन तक चलेगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews