ये है नरोत्तम मिश्रा के मास्क न लगाने का कारण, गृहमंत्री ने खुद बताई वजह

ये है नरोत्तम मिश्रा के मास्क न लगाने का कारण, गृहमंत्री ने खुद बताई वजह

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के गृह एवं जेल मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (dr.narottam mishra) को आपने कोरोना काल मे कई बार बिना मास्क के देखा होगा। इसे लेकर कई बार खबरें भी बनी, मीडिया में तस्वीरें भी छपी। इस बात की भी चर्चा हुई कि कानून का पालन कराने वाले मंत्रीजी आखिर खुद मास्क क्यों नहीं पहनते। बुधवार को खुद डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने इस बात का खुलासा किया।

नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि दरअसल उन्हें दस साल पहले से पॉलीपस नाम की बीमारी है जिसका एक छोटा ऑपरेशन भी हो चुका है। इसके चलते उन्हें अब भी कई बार सांस लेने में घुटन महसूस होती है। विशेषकर जब मास्क लगा लेते हैं तब उनको बहुत ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इसीलिए वह कोरोना काल में कोशिश करते हैं कि यथासंभव मास्क लगाएं लेकिन बेहद असहज स्थिति होने पर कई बार मास्क हटाना भी पड़ता है। इस बारे में डॉक्टरों का भी मानना है कि सामान्य व्यक्ति के लिए भी मास्क सांस लेने में अवरोध का काम करता है, लेकिन कोरोना से बचाव के लिये जरूरी है कि हम मास्क लगाएं। फिर भी मेडिकल प्रॉब्लम के कारण अगर किसी व्यक्ति ने मास्क नहीं लगाया है तो प्रॉपर डिस्टेंस का पालन करना जरूरी है, ऐसी स्थिति में और कम से कम 6 फीट की दूरी बनाए रखने की सलाह दी जाती है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews