
भोपाल
स्वास्थ्य मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा की इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और निजी नर्सिंग होम संगठनों की चर्चा हुई हैं और उन्होने विश्वास जताया है कि मध्यप्रदेश जल्द ही कोरोना के कहर से बाहर आ जाएगा।
निजी नर्सिंग होम संगठन के पदाधिकारियो ने स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात की और कहा कि सभी नर्सिंग होम कोरोना संकट में खुलेंगे और 24 घंटे सेवाएं जारी रखेंगे। वो सभी तरह की सेवाएं जारी रखेंगे और मेडिकल कॉलेज में भी सेवाएं जारी रहेंगी। साथ ही उन्होने निजी अस्पतालों में, कोविड संक्रमण में स्टाफ के आने पर बीमा लाभ देने और PPE किट और मास्क देने की मांग भी की। इस मौके पर डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पिछले दो दिनों में भोपाल की स्थिति में सुधार आया है और जल्द ही इंदौर में भी कोरोना पर काबू पाया जाएगा।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

