MP News : राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से करने पर भड़के नरोत्तम मिश्रा, सलमान खुर्शीद को सुनाई खरी-खरी

MP News : राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से करने पर भड़के नरोत्तम मिश्रा, सलमान खुर्शीद को सुनाई खरी-खरी

Narottam Mishra on Salman Khurshid : गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सलमान खुर्शीद के उस बयान की आलोचना की है जिसमें उन्होने राहुल गांधी की की तुलना नारायण से की है। इसे उन्होने चाटुकारिता की पराकाष्ठा बताया है। बता दें कि भारत जोड़ो को लेकर मुरादाबाद में  कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने एक प्रेस वार्ता की थी। यहां उन्होने राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से करते हुए कहा कि भगवान राम की खड़ाऊ दूर तक जाती है। उत्तर प्रदेश में खड़ाऊ पहुंच गई है तो विश्वास है कि ‘राम जी’ भी पहुंचेंगे।

नरोत्तम मिश्री की तीखी प्रतिक्रिया

पूर्व केंद्रीय मंत्री द्वारा राहुल गांधी कि तुलना भगवान राम से करने पर गृह मंत्री ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होने कहा कि ‘नर कि तुलना नारायण से करना कोई भी उचित नहीं मानेगा। चाटुकारिता की पराकाष्ठा है लेकिन इससे आप दूसरों को आहत कर रहे हैं। कहां दस जनपथ में रहने वाले राहुल जी और कहां अपने पिता के आदेश पर चौदह वर्ष तक वन वन घूमने वाले वनवासी राम जो मर्यादा पुरूषोत्तम हो गए। कहां उन्होने भालुओं और वानरों की सेना लेकर राष्ट्र का वंदन किया और लंका को नेस्तनाबूत किया और कहां सरहद पर हमारे जवानों के लिए अपमान की भाषा बोलने वालों की आप नारायण से तुलना कर रहे हो। ये जवानों की भी भावनाओं को आहत करने वाला है। नर की नारायण से तुलना मैं अच्छा नहीं मानता।’

गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के नेता हिंदुओं की आस्था को आहत करने का कोई मौका नहीं छोड़ते है। एक नेता राशिद अल्वी को राम का नाम लेने वाले राक्षस दिखाई देते थे चो अब सलमान खुर्शीद हिंदुत्व की तुलना बोको हरम व आईएसआईएस जैसा आतंकी संगठन से करते है। अब उन्हें राहुल गांधी में भगवान राम दिख रहे हैं। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हिंदुओं की आस्था पर चोट करने का परिणाम भी कांग्रेस भुगत रही है लेकिन आश्चर्य है कि फिर भी वो सुधर नही रही है। भगवान राम के अपमान का जवाब इस बार फिर देश की जनता कांग्रेस को ऐसा देगी कि वह अपमान कि भाषा भूल जाएगी।

[dgv_vimeo_video id=”784482068″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews