नरोत्तम मिश्रा ने दिए संकेत, MP में सलमान खुर्शीद की किताब पर लगेगा प्रतिबंध

narottam mishra

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के गृह व जेल मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा (Madhya Pradesh Home Minister Dr Narottam Mishra) ने सलमान खुर्शीद की अयोध्या मामले पर लिखी गई किताब पर प्रतिबंध लगाने के संकेत दिए हैं। उनका कहना है कि विधि विशेषज्ञो से इस बारे में राय ली जा रही है। जल्द निर्णय लिया जाएगा।मैं मध्य प्रदेश के क़ानून विशेषज्ञों से राय कराऊंगा और मध्य प्रदेश में इस किताब को बैन कराएंगे।

यह भी पढ़े.. मप्र पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर VC आज, जल्द घोषित होगी तारीख, इन ऑफिसरों की कटेगी सैलरी

डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद (salman khurshid) द्वारा अयोध्या मामले पर लिखी गई पुस्तक पर प्रतिबंध लगाने के संकेत दिए हैं। उनका कहना है कि मैं मध्य प्रदेश के क़ानून विशेषज्ञों से राय कराऊंगा और मध्य प्रदेश में इस किताब को बैन कराएंगे। सनराइज ओवर अयोध्या नाम की पुस्तक देश मे वैमनस्यता बढाने का काम करती है और कांग्रेस की मानसिकता ऐसे ही विवादास्पद विषयों को आगे बढ़ाने की रही है जो देश में कटुता बढाने का काम करती है। सलमान खुर्शीद ने द सैफरन स्काई नाम के चैप्टर में हिंदुत्व की तुलना आईएसआईएस से की है।

यह भी पढ़े.. जानें कर्मचारियों के 18 महीने के बकाया डीए एरियर पर क्या है अपडेट, 1 करोड़ को मिलेगा लाभ

इससे पहले नरोत्तम मिश्रा ने कहा था कि सलमान खुर्शीद और दिग्विजय सिंह जी जैसे लोग तुष्टीकरण की राजनीति के पोषक हैं और देश के अंदर बिखराव और अलगाव की भावना फैलाने का काम करते हैं।कांग्रेस और गांधी परिवार चाहता है कि देश जातियों में बंटकर खंड-खंड हो जाए जबकि मोदी जी अखंड भारत की बात करते करते हैं।

[dgv_vimeo_video id=”645077833″]

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews