नरोत्तम मिश्रा का राहुल गांधी पर तंज ‘बाबा बाबा ब्लैक शिप से आगे नहीं बढ़ा राहुल बाबा का ज्ञान’

narottam mishra

Narottam Mishra jibe at Rahul Gandhi : राहुल गांधी के सिया राम वाले बयान पर भाजपा हमलावर हो गई है। प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा है की इसमें राहुल बाबा कि गलती नही है। उनका ज्ञान बाबा बाबा ब्लेकशिप से आगे बढ़ा ही नही है। नहीं तो उन्हे पता होता कि श्री राम का मतलब भी सीता राम ही होता है।

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ‘राहुल बाबा को पता नहीं है कि राम की शुरुआत श्री के साथ ही होती है। श्री लक्ष्मी जी को कहा जाता है जो और सीता जी मां लक्ष्मी जी का ही अवतार है। लक्ष्मी जी ही सीता भी हैं..क्योंकि राम भगवान भी विष्णु भगवान के अवतार हैं। भगवान राम के आगे श्री लगने का अर्थ ही सीता राम होता है। लेकिन यह सब ज्ञान राहुल बाबा को पता नहीं हो सकता, क्योंकि चुनावी हिंदू राहुल बाबा का ज्ञान बाबा बाबा ब्लैक शिप से आगे बढ़ा ही नही है।’ बता दें कि राहुल गांधी ने आरएसएस पर हमला बोलते हुए कहा था कि वे जय श्री राम बोलते हैं, न कि जय सियाराम। क्योंकि वहां कोई ‘सीता’ नहीं है। उन्होंने सीता को बाहर रखा है।

इस मामले पर गृह मंत्री ने कहा कि राहुल बाबा से यह गलती नही होती अगर उन्होंने कभी रामायण-गीता पढ़ी होती। अगर उन्होने इतिहास का ज्ञान लिया होता तो उन्हें श्री का ज्ञान होता। लेकिन लगता है राहुल जी ने कमलनाथ जी के उन पंडित जी से ज्ञान ले लिया है जिन्होंने उनसे मंदिर वाला केक कटवा दिया था। नरोत्तम मिश्रा ने सलाह देते हुए कहा कि राहुल बाबा जब भी धर्म और भगवान को लेकर कोई भी बयान दिया करें तो किसी सनातनी हिंदू से जानकारी ले लिया करें, ताकि उन्हें बाद में हंसी का पात्र नहीं बनना पड़े।

[dgv_vimeo_video id=”777569067″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews