गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गौ-केबिनेट को लेकर दिया ये बड़ा बयान, लव जिहाद विधेयक पर कही ये बात

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गौ-केबिनेट को लेकर दिया ये बड़ा बयान, लव जिहाद विधेयक पर कही ये बात

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (home minister narottam mishra) आज शायराना अंदाज़ में नजर आए। भोपाल में उन्होने कहा है कि गीता, गंगा और गौमाता हमारे शुभदाता हैं, इसलिए गौ कैबिनेट (gau cabinet) बनाई गई है। उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (bjp) भारतीय संस्कृति की पोषक है इसलिए गौ कैबिनेट बनाई गई है। वहीं उन्होने कांग्रेस (congress) पर निशाना साधते हुए कहा कि वो 15 महीने तक सिर्फ बातें करती रही लेकिन 15 गौशालाएं तक नहीं बनाई, लेकिन शिवराज सिंह चौहान ने सीएम बनते ही गौ कैबिनेट बनाकर नई परंपरा का आगाज़ किया है। उन्होने कहा कि इसके प्रमोशन मामले पर विधि विशेषज्ञों की राय ली जाएगी।

वहीं कमलनाथ (kamalnath) पर कटाक्ष करते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि उपचुनाव परिणाम आने के बाद से वे कहां है? अब वो सिर्फ ट्वीट पर ही मिलेंगे। उन्होने कहा कि चिदंबरम (chidambaram) भी कह रहे हैं कि जमीन पर कांग्रेस नहीं बची है और मैं भी शुरू से यही बात कहता आया हूं। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि भाजपा का मुलाबला अब कांग्रेस से नहीं बल्कि गठबंधन से ही होगा।कांग्रेस के हार पर मंथन को लेकर उन्होने कहा कि वो कुछ भी कर ले, लेकिन अब मंथन में विष ही निकलेगा, अमृत नहीं निकलेगा।

लव जिहाद को लेकर लाने वाले विधेयक को लेकर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस तो ये बताए कि वो विधेयक के साथ हैं या खिलाफ है। इस मौके पर शायराना होते हुए गृहमंत्री ने कहा कि “तू न बात कर ये बता कि काफिला क्यों लुटा, मुझे रहजनीं से गिला नहीं तेरी रहबरी पे सवाल है।” नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ये विधेयक धर्म स्वतंत्र विधयेक है और अगर कोई लालच देकर विवाह करता है तो उसे 5 साल का कठोर कारावास की सजा का प्रावधान रखा जाएगा। वहीं कांग्रेस पर पलटवार करते हुए उन्होने कहा कि वो हमेशा देश तोड़ने वालों के साथ रही है। जहां जहां देश को विभाजित करने वाली ताकतें हैं, वहां कांग्रेस का समर्थन रहा है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews