
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने उस व्यक्ति पर FIR के आदेश दिए हैं जो उनके नाम पर पुलिस और सुरक्षाकर्मियों को धमका रहा था। गृहमंत्री का कहना है कि उनका उस व्यक्ति से दूर दूर तक कोई रिश्ता नहीं है और अब उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के आदेश दे दिए गए हैं।
MP में 27 सितंबर को फिर वैक्सीनेशन महाअभियान, CM Shivraj ने की ये अपील
बता दें कि इंदौर के खजराना गणेश मंदिर (Khajrana Ganesh Mandir) में एक व्यक्ति खुद को गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का दामाद बताकर नियमों के खिलाफ गणेश मंदिर में घुसने के लिए पुलिस और सुरक्षाकर्मियों पर दबाव बना रहा था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गृहमंत्री ने उसपर एफआईआर के आदेश दे दिए हैं।
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

