पैगंबर मोहम्मद पर आधारित विवादास्पद निबंध प्रतियोगिता, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिए रोकने के आदेश

mp home minister

Ujjain News : उज्जैन में “पैगाम ए इंसानियत सोसाइटी” द्वारा एक निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। ये प्रतियोगिता सिर्फ गैर-मुस्लिम लोगों के लिए आयोजित की गई थी। इस बात को लेकर सवाल उठने लगे थे जिसके बाद प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने इसे रोकने के आदेश दे दिए है।

गृहमंत्री ने बताया कि उज्जैन में सिर्फ गैर मुस्लिमों के लिए आयोजित हो रही हजरत मोहम्मद पर निबंध प्रतियोगिता को रुकवाने के निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होने कहा ‘मैं भी नहीं समझ पाया कि इस प्रतियोगिता में ऐसा कैसे हो सकता है। ये कौन सा तरीका है। इसे लेकर लोगों ने परीक्षा की नीयत पर सवाल खड़े कर दिए थे। इसे लेकर मैंने एसपी को निर्देश दिए हैं कि तत्काल परीक्षा निरस्त कराई जाए।’

वहीं इस निबंध प्रतियोगिता को लेकर हिंदू संगठनों में रोष है। संस्कृति बचाओ मंच ने इस प्रतियोगिता का विरोध करते हुए कहा है कि हमारे 33 कोटि देवी देवता हैं। उनके बारे में अगर प्रतियोगिता होती तो हमें ज़्यादा अच्छा लगता। उन्होने कहा कि टीपू सुल्तान और अकबर को महान बताने वाले लोगों को इस बारे में सोचना चाहिए। हमारे धर्म में देवी देवताओं की कोई कमी नहीं है। उन्होने कहा कि पैगंबर मोहम्मद के दिखाए रास्ते पर पहले आप चलें और चिंतन करें और हमें इंसानियत सिखाने का प्रयास न किया जाए।

[dgv_vimeo_video id=”780635857″]

[dgv_vimeo_video id=”780636231″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews