कमलनाथ के बयान पर नरोत्तम मिश्रा का पलटवार, कहा- कांग्रेस की नौ दो ग्यारह होने की तैयारी

narottam

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (former cm kamalnath) के बयान पर गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (home minister narottam mishra) ने पलटवार करते हुए कहा है कि कमलनाथ जी अज्ञात आशंकाओं से ग्रसित हैं। कांग्रेस के विधायकों (congress mla) का उनपर से विश्वास उठ गया है। गृहमंत्री ने कहा कि बीजेपी (bjp) ने कभी कांग्रेस के विधायकों को तोड़ने की कोशिश नहीं की, बल्कि इस खेल की शुरूआत कमलनाथ जी ने ही की थी। उन्होने कहा कि बीजेपी की सरकार बहुमत के साथ बनने जा रही है। जबकि कांग्रे की ग्यारह-ग्यारह की बैठत नौ दो ग्यारह होने के लिए है।

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ये बयान पूरी तरह हताशा और निराशा से भरा है। अगर कोई प्रमाण है तो उनको सामने रखना चाहिए। कल्पनाओं के आधार पर इस तरह से कुछ भी कह देना उन्हें शोभा नहीं देता।

बता दें कि कमलनाथ ने आरोप लगाया है कि बीजेपी ने एक बार फिर से सौदेबाजी (horse trading) शुरू कर दी है। उन्होने दावा किया है कि कई विधायकों और निर्दलीय विधायकों ने उन्हें इस बात की सूचना दी है। बीजेपी को यह एहसास हो रहा है कि वो हारने वाले हैं इसलिये उसने सरकार में बने रहने के लिए सौदेबाजी और बोलियां लगाना फिर से शुरू कर दिया है। कमलनाथ ने कहा कि उनके पास कांग्रेस विधायकों और निर्दलीय विधायकों की तरफ से फोन करके ये जानकारी दी जा रही है कि भाजपा के लोग उनसे संपर्क करके तरह-तरह के प्रलोभन दे रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews