नरोत्तम मिश्रा बोले-2023 विस चुनाव कमलनाथ का आखिरी चुनाव, दिग्विजय पर कसा तंज

NAROTTAM MISHRA

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश की सियासत (MP Politics) में बयानबाजी का दौर जारी है।अब मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (MP Home Minister Narottam Mishra) ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय और कमलनाथ को लेकर बड़ा बयान दिया है। नरोत्तम ने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस का कार्यकर्ता मान चुका है कि पार्टी अब कभी सत्ता में नहीं आने वाली है। इतिहास बताता है कि जहां कांग्रेस 15 साल सत्ता से बाहर रही है वहां फिर खड़ी नहीं हो पाई है। वैसे भी 2023 का विधानसभा चुनाव कमलनाथ जी का आखिरी चुनाव है।

यह भी पढ़े.. Share Market : खुलते ही Sensex 361 अंक नीचे गिरा, Nifty भी हुआ धड़ाम

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) जिस प्रकार से कार्यकर्ताओं से बात कर रहे हैं, वास्तव में वो खुद की और कमलनाथ की बात कर रहे होंगे, क्योंकि अगले चुनाव में उनकी उम्र भी ज्यादा हो जाएगी, इसलिए वो इस तरह की बात कर रहे है। कांग्रेस सिर्फ कॉपी ही कर सकती है, लेकिन परिणाम ये आ रहे हैं कि कांग्रेस के सारे नेता घर बैठते जा रहे हैं।वही कहा कि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू जी की बदलाव वाली बात से पूरी तरह सहमत हूं। इस बार वहां कांग्रेस की सरकार नहीं बन रही है।वो पहले भी कई बार संकेतों में बदलाव की बात कह चुके हैं।

यह भी पढ़े..Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ से फिर बदलेगा मौसम, इन राज्यों में बारिश-बर्फबारी के आसार

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि बुंदेलखंड में वोटिंग के दौरान मतदाताओं का जो उत्साह नजर आया है वह यह बता रहा है कि 2017 के चुनाव की तरह इस बार भी बुंदेलखंड में भाजपा (BJP) क्लीन स्वीप करने जा रही है।साथ ही कहा कि यूक्रेन में रह रहे मध्यप्रदेश के स्टूडेंट्स को वापस लाने के लिए सरकार (MP Government) हर जरूरी कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री जी स्वयं इस मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। केंद्र ‌सरकार ने भी एडवाइजरी जारी कर दी है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews