नरोत्तम मिश्रा ने कहा- ‘प्रदेश राहत की ओर’ पॉजिटिविटी रेट 11% हुई, रिकवरी रेट 85% से ऊपर

नरोत्तम मिश्रा ने कहा- ‘प्रदेश राहत की ओर’ पॉजिटिविटी रेट 11% हुई, रिकवरी रेट 85% से ऊपर

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने कहा है कि कोरोना (corona) को लेकर प्रदेश में राहत भरी खबर है। पिछले 24 घंटे में 7 हजार नए प्रकरण आए हैं जबकि 12233 लोग ठीक होकर अपने घर लौट गए हैं। वहीं 5 जिलों दतिया, भिंड, मुरैना, अशोकनगर और गुना में कोरोना के 50 से भी कम केस दर्ज किए गए हैं। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार स्थिति की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और कोरोना की समीक्षा की जा रही है।

देश में घट रहे कोरोना मामले, बढ़ रही उम्मीद, मौत के आंकड़ों में भी गिरावट

गृहमंत्री ने कहा कि शुक्रवार को प्रदेश भर में 68 हजार से ज्यादा टेस्ट किए गए हैं और पॉजिटीविटी रेट में निरंतर गिरावट दर्ज की जा रही है। अब प्रदेश में पॉजिटिविटी रेट 11% हो गई है वहीं हमारा रिकवरी रेट बढ़कर 85% से ऊपर पहुंच गई है। सुखद बात ये है कि 85 फीसदी से ज्यादा लोग होम आईसोलेशन में ठीक हुए हैं। वर्तमान में 80 हजार लोग अब भी होम आईसोलेशन में हैं उनमें से 95% लोगों से रोजाना संपर्क कर उन्हें लगातार सलाह दी जा रही है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि वैक्सीनेशन के द्वारा ही हम कोरोना की जंग जीतेंगे। स्लॉट बुक करने वालों से अनुरोध है कि वह स्लॉट बुक होने के बाद वैक्सीनेशन के लिए जाएं ताकि डोज खराब ना हो। उन्होने कहा कि मध्य प्रदेश मॉडल स्टेट के रूप में उभरा है जिसने गांव और पंचायत स्तर तक में क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी बनाई है, गांव में लॉक डाउन लगाया है, गांव में क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाए गए हैं। गांव के लोगों में जागरूकता आई है और वे कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews