नरोत्तम मिश्रा बोले- शुभ मुहूर्त में करेंगे नामों का ऐलान, दिग्विजय-राहुल को भी घेरा

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश उपचुनाव (MP By-election 2021) के लिए कांग्रेस (MP Congress) ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है, वही बीजेपी ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले है, हालांकि उम्मीदवारों को लेकर मंथन का दौर जारी है।इसी बीच गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Narottam Mishra) का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि खंडवा लोकसभा सीट सहित विधानसभा की 3 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा की पूरी तैयारी है।जल्द ही शुभ मुहूर्त में उम्मीदवारों के नामों का एलान भी कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़े.. Navratri 2021: मां दुर्गा के 9 रुपों की महिमा है बड़ी निराली, जानें विशेष आध्यात्मिक महत्व

नरोत्तम मिश्रा  ने कहा कि कांग्रेस ने जिस तेजी से प्रत्याशियों की घोषणा की है यह बगैर तैयारी के परीक्षा देने वाले विद्यार्थी द्वारा बहुत जल्दी परीक्षा की कॉपी जमा कर देने जैसा है। चचा( Digvijay Singh) की ताऊ (सुभाष यादव) से अदावत अभी तक चल रही है। अरुण यादव (Arun Yadav) इसी का शिकार हुए हैं।कश्मीर पर आज चचा का ट्वीट अंग्रेजी में आया है शायद उन्हें लगता है कि अल्पसंख्यकों को अंग्रेजी पढ़ना नहीं आता हैं। उन्हें याद रखना चाहिए कि अब हमारी सरकार हैं। अब सब अंग्रेजी पढ़ने लगे हैं।मौत कोई भी हो दुखद होती है। मौत पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। दोहरा चरित्र नहीं होना चाहिए।

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आगे कहा कि आज पीएम मोदी प्रदेश के 1 लाख 71 हजार हितग्राहियों को प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के अधिकार अभिलेख वितरित करने जा रहे हैं  प्रदेश की सात करोड़ जनता की ओर से गांव में मौजूद संपत्ति पर मालिकाना हक प्रदान करने की बड़ी सौगात के लिए बहुत-बहुत आभार।  प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के तहत आज #MadhyaPradesh के 1.71 लाख लाभार्थियों को ई-संपत्ति कार्ड वितरित करने जा रहे आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का पूरे प्रदेशवासियों की ओर से बहुत-बहुत आभार एवं धन्यवाद। मध्यप्रदेश में वर्तमान में #Corona के कुल एक्टिव केस 128 है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 16 नए केस मिले है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दर 0.02 फीसदी और रिकवरी रेट 98.60% है।

कांग्रेस को घेरा

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा  ने कहा कि कश्मीर घाटी में कश्मीरी पंडित माखन लाल बिंदरू जी की निर्मम हत्या का मामला बेहद दुखद और पीड़ादायी है।इस घटना के बाद कांग्रेस का दोहरा चरित्र एक बार फिर सामने आ गया है। राहुल गांधी जी जैसे लोग जो छोटी-छोटी घटनाओं पर ट्वीट करते रहते हैं लेकिन इस दुखद घटना पर पूरी तरह खामोश है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ओवैसी का समर्थन और OBC का विरोध करती है। कांग्रेसियों का दोहरा चरित्र सबके सामने आ गया हैं। वे ओवैसी का समर्थन करते हैं और ओबीसी का विरोध। लखीमपुर खीरी की घटना में कांग्रेस का दोहरा चरित्र सामने आया है।मौत किसी की भी हो, दुःखद होती है लेकिन एक मौत पर बोलना और दूसरे पर खामोश रहना संवेदना नहीं, सिर्फ सियासत है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews