नरोत्तम ने कही ऐसी बात कि चौड़ा हो जाए हर पुलिसकर्मी और स्वास्थ्यकर्मी का सीना

नरोत्तम मिश्रा

भोपाल

मध्य प्रदेश के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री (home and health minister) डॉ नरोत्तम मिश्रा (dr. Narottam mishra) सोमवार शाम पत्रकारों से बातचीत करते हुए कुछ ऐसा कह गए, जिसे सुनकर हर पुलिसकर्मी और स्वास्थ्य कर्मी भावविह्वल हो जाए। दरअसल पत्रकारों ने उनसे सवाल किया कि कोरोना (corona) की लड़ाई के दौरान कई जगहों पर ऐसे मामले सामने आ रहे हैं कि स्वास्थ्यकर्मियों या डॉक्टरों के साथ लोग मारपीट करते हैं या पुलिसकर्मियों के साथ भी अभद्रता करते हैं। हाल ही में नगर निगम कर्मियों के साथ भी कुछ ऐसी घटनाएं सामने आई है।

आमतौर पर इस सवाल का जवाब एक मंत्री का यह होता कि कठोर कार्रवाई की जाएगी, लेकिन ये क्या..नरोत्तम मिश्रा ने तो हाथ जोड़ लिये और बड़े ही भावुक अंदाज में जनता से अपील कर डाली- “यह लड़ाई हम किसके लिए लड़ रहे हैं। आप ही के लिए तो लड़ रहे हैं। यदि आप किसी पुलिसकर्मी पर हाथ उठाते हैं तो यह मानिए कि वह हाथ मेरे ऊपर उठ रहा है। यदि आप किसी स्वास्थ्य कर्मी या डॉक्टर के साथ अभद्रता करते हैं तो वो असल में मेरे साथ अभद्रता हो रही है।” ये कहने के साथ ही नरोत्तम मिश्रा ने जनता से निवेदन भी किया कि वह कोरोना की लड़ाई में दिन रात जूझ रहे कोरोना वॉरियर्स का साथ दें और इस महामारी को मध्य प्रदेश से समूल नष्ट करने में हम सब के साथ मिलकर लड़ें।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews