SDM पर कालिख पोतने पर बोले नरोत्तम मिश्रा-कांग्रेस की हालत खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे जैसी

नरोत्तम मिश्रा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। छिंदवाड़ा में एसडीएम (Chhindwara SDM ) के मुंह पर कालिख पोतने का मामला थमने का नाम नही ले रहा है। कांग्रेस नेता पर रासुका की कार्रवाई के बाद भी राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी-कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन जारी है इसी बीच प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा (Dr. Narottam Mishra) का बड़ा बयान सामने आय़ा है।

मिश्रा का कहना है कि छिंदवाड़ा में एसडीएम के साथ जो भी हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है। आज विपक्ष ‌में आने पर कांग्रेस की हालत खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे जैसी हो गई है। कांग्रेस के‌ लोगों को ऐसा अमर्यादित आचरण‌ नहीं करना चाहिए।वही इंदौर मे बुजुर्ग मरीज को चूहे द्वारा कुतरने पर गृह मंत्री ने दुख जताया और कहा कि यह घटना दुखद है,भविष्य मे ऐसी पुनरावृत्ति ना हो कोशिश होगी।

कांग्रेस का दोहरा चरित्र

वही कांग्रेस द्वारा कृषि बिल (Agricultural bill) का विरोध किए जाने को लेकर कहा कि संसद में पारित किए गए कृषि सुधार के नए कानून को लेकर एक बार फिर कांग्रेस का दोहरा चरित्र सामने आया है। इस संबंध में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल के भाषण का वायरल हो रहा वीडियो इसका स्पष्ट उदाहरण है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी किसानों की आय बढ़ाने के लिए कृतसंकल्पित हैं। कृषि बिल संशोधन पर राज्यसभा में कांग्रेस सांसदों के हंगामे पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस का दोहरा चरित्र है ये, ऐसा ही जीएसटी (GST) मे भी था। पीएम मोदी ने स्पष्ट कहा है कि किसानों की आय दोगुनी करनी है। देश की सबसे बड़ी आबादी किसान की है,पीएम ने जो कदम उठाया है वो राष्ट्रहित मे है।

उपचुनाव में पायलट-प्रियंका की एंटी पर कहा
वही एमपी उपचुनाव में कांग्रेस के युवा नेता सचिन पायलट (Sachin Pilot) और प्रियंका गांधी ( Priyanka Gandhi) के ग्वालियर- चंबल मे प्रचार मे उतरने को लेकर कहा कि कांग्रेस किसी को भी बुला सकती है। जनता समझ चुकी है कि कांग्रेस के पास ना नेता है न नीयत।

बॉलीवुड मामले पर बोले

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अनुराग कश्यप का नाम सामने आने पर मिश्रा ने कहा कि #DeepikaPadukone और #AnuragKashyap जैसे लोग जेएनयू में जाकर राष्ट्रीय मुद्दों पर अपनी राय रखते रहे हैं। अब समाज के सामने इनका दूसरा रूप भी सामने आ रहा है। लोगों को देखना चाहिए‌ कि जो देश‌ के‌ प्रमुख मुद्दों पर राय रखते हैं उनका दूसरा चरित्र भी कैसा‌ है?

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews