सरकार पर मिश्रा का तंज- सारा साल प्रवचन देते रहे, एक वचन पूरा नही किया

सरकार पर मिश्रा का तंज- सारा साल प्रवचन देते रहे, एक वचन पूरा नही किया

भोपाल।

दिसंबर में कमलनाथ सरकार को 1 साल पूरा होने वाला है।इस मौके पर सभी विभाग के मंत्री अपना रिपोर्ट कार्ड दिखाएंगे जिसमें लिखा होगा कि किस मंत्री ने कितने वचन पत्र पूरे किए।इस पर पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला है।

मिश्रा का कहना है कि कांग्रेस सरकार ने एक वचन पूरा नहीं किया है।  साल भर सिर्फ प्रवचन देते रहे है।वचन पत्र में कही थी किसान कर्ज माफी बात लेकिन वादा आज तक पूरा नही हुआ । एक भी किसान का कर्जा माफ नहीं हुआ । नौजवानों को भत्ता देने का वादा किया था लेकिन जमीनी हकीकत कुछ औऱ है । किसानों को बोनस नही दिया किसानों को बाढ़ से हुई तबाही का पैसा नहीं दिया ।वचन में कहा था कि बेटियों को स्कूटी देंगे लेकिन नहीं दी, बच्चों को मिलने वाली योजनाएं बंद कर दी । तीर्थ दर्शन योजना की जांच के नाम पर प्रदेश की स्थिति बहुत खराब है

वही सरकारी आवास खाली करवाने पर भी नरोत्तम मिश्रा ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि 10 महीने से सिर्फ हर मामले की जांच ही जारी है । कांग्रेस के लोग सिर्फ जांच की बात करते है और असल में कुछ करते नही।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews