नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ-दिग्विजय को बताया जैक एंड जिल, कहा ‘राहुल बाबा को हिल से गिराकर ही मानेंगे’

narottam mishra

Narottam Mishra called Kamal Nath-Digvijay Jack and Jill : गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एक बार फिर कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए व्यंग्य बाण चलाए हैं। उन्होने इन दोनों को कांग्रेस का जैक एंड जिल बताया है। कमलनाथ द्वारा आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद को धर्म पर बहस की चुनौती को लेकर गृहमंत्री ने ये तंज कसा। इसी के साथ उन्होने कहा कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश के नतीजों से एक बार फिर साफ हो जाएगा कि जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह अस्वीकार कर दिया है।

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ‘यह मध्य प्रदेश कांग्रेस के जैक एंड जिल राहुल बाबा को हिल से गिराकर ही मानेंगे। ये अपनी जुबान से भारत विरोधी बयान देने में कोई कसर नहीं छोड़ते और भारत जोड़ने के नाम पर यात्रा निकलवा देते हैं। अब कमलनाथ जी कह रहे हैं कि बाबा शास्त्रार्थ करेंगे। इससे आप दोनों के भाव समझ लें। शास्त्रार्थ कराने की बात तो वैसी हो गई जैसे किसी 6वीं क्लास के बच्चे से आप 39 का पहाड़ा सुनाने को कह दो।’ बता दें कि कमलनाथ ने बीजेपी, आरएसएस और वीएचपी नेताओं को चुनौती देते हुए कहा था कि वो धर्म और अध्यात्म के मामले में राहुल गांधी से बहस करके देख लें। इस चर्चा से साबित हो जाएगा कि राहुल गांधी के पास बाकी सबसे अधिक ज्ञान हैं और 12 साल में बीजेपी ने उनकी गलत छवि बनाने की कोशिश की है।

वहीं चुनाव को लेकर एग्जिट पोल के नतीजों पर नरोत्तम मिश्रान ने कहा कि इससे पता चलता है कि कांग्रेस एग्जिट हो रही है। प्रधानमंत्री मोदी जी के राष्ट्र को उन्नति पर ले जाने के कार्यों पर जनता ने मुहर लगाई है। उन्होने कहा कि मोदी जी की गजब की स्वीकार्यता हैं कि “मोदी-मोदी” पर राहुल बाबा भी फ्लाइंग किस देते हैं। भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कहा कि ‘जहां-जहां पर पड़े संतन के, तहां-तहां कहा था बंटाधार’..राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के रुझान आपने एग्जिट पोल में देख लिए होंगे। वहीं इंदौर लॉ कॉलेज मामले में कहा कि लेखिका डॉ. फरहत खान की पीएचडी की डिग्री वापसी के लिए कार्रवाई होगी। लेखिका और प्रकाशक की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई है।

[dgv_vimeo_video id=”778375186″]

वीरेंद्र शर्मा की रिपोर्ट ।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews