पोषण आहार घोटाले पर नरोत्तम मिश्रा का आम आदमी पार्टी पर आरोप, कहा- ‘विषयांतर की कोशिश’

mp home minister

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कथित पोषण आहार घोटाले को लेकर लगातार बयानबाजी कर रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर आज प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पोषण आहार मामले का सच हमने सबके सामने रख दिया है, कहीं कोई अनियमितता नही हुई हैं। इतनी हिम्मत आम आदमी पार्टी के यह दोनों नेता भी दिखाएं और शराब घोटाले का सच सबको बताएं। यह समझ लें..नाटक नौटंकी से सच छिपने वाला नही है।

मध्यप्रदेश : युवा कांग्रेस ने नियुक्त किए ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ के जिला समन्वयक

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि आम आदमी पार्टी और उसके नेता अरविंद केजरीवाल व मनीष सिसोदिया दिल्ली का शराब घोटाला सामने आने के बाद से ही विचलित हैं। इस घोटाले का सच छिपाने के लिए पहले दिन से इन लोगों ने नाटक नौटंकी शुरू कर दी थी। पहले कहा कि मनीष सिसोदिया को बीजेपी लालच देकर अपने साथ मिलाने का प्रयास कर रही है। उसके बाद सरकार गिराने की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए आप विधायकों को 50–50 करोड़ का लालच देने की बात कही। इस पर भी बात नहीं बनी तो प्रदेश में कथित पोषण आहार घोटाले को लेकर बयानबाजी शुरू कर दी।जबकि यह हमने पहले दिन ही स्पष्ट कर दिया था की यह रिपोर्ट अंतिम नहीं है। रिपोर्ट में जिन बिंदुओं पर सवाल उठाए गए है उनके उत्तर विभाग दे रहा है। मीडिया के सामने पहले ही हर बिंदु का तथ्यात्मक जवाब दिए जा चुके है। जो भी सच था वो सामने है।

गृहमंत्री ने कहा कि मैं फिर कह रहा हूं कि प्रदेश में पोषण आहार को लेकर कोई अनियमितता नहीं हुई है। कैग ने हमसे जो सवाल किए हैं, हम उनके जवाब दे रहे हैं। केजरीवाल और सिसोदिया जी भी शराब घोटाले का सच जनता को बताने की हिम्मत करें। नाटक नौटंकी करने से सच छिपने वाला नही है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि शराब घोटाले ने आप पार्टी और केजरीवाल को बेनकाब कर दिया है।

[dgv_vimeo_video id=”747590807″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews