नरोत्तम मिश्रा बोले- न सरकार, न साहूकार, किसानों को दाम तय करने का अधिकार

नरोत्तम मिश्रा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। केन्द्र की मोदी सरकार (Modi Government) द्वारा लाए गए कृषि बिलों को लेकर देश में चल रहे किसानों आंदोलन (Farmers Movement) को लेकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) का बड़ा बयान सामने आया है। मिश्रा ने कहा कि ना साहूकार, ना सरकार सिर्फ किसानों का दाम तय करने का अधिकार।

मिश्रा ने कहा कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य लेकर युगांत कारी कानून लाने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का यह कदम किसानों (Farmers) की दशा और दिशा दोनों बदल देगा, लेकिन इसका विरोध कौन कर रहा है, वो कांग्रेस जिसके 70 साल के शासनकाल में भी किसानों की दशा कर्ज में पैदा होना, कर्ज में जीना और कर्ज में मरने वाली रही।

Tweet पर राहुल गांधी को घेरा

मिश्रा ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को घेरते हुए कहा कि हरियाणा और पंजाब (Haryana and Punjab) में रॉबर्ट वाड्रा ने जो किसानो की ज़मीन हड़पी है, पहले इसे लेकर राहुल गांधी और दिग्विजय सिंह ट्वीट करें। कांग्रेसी किसानो को भड़काने का काम कर रही है।इसे पहले कांग्रेस ने CAA, NRC और GST पर भ्रम फैलाया।  राहुल बाबा एक ट्वीट जरा खेती की खेती करने वाले अपने जीजाजी राबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) के खिलाफ भी कर देते, जिन्होंने हरियाणा और राजस्थान में किसानों की जमीन खरीद कर उन्हें पूंजीपतियों को बेचकर अरबों का साम्राज्य खड़ा कर लिया।

कोरोना वैक्सीन ट्रायल को जताई खुशी

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ये बहुत अच्छी बात है, कि आज शुक्रवार (Friday) से वैक्सीन (Vaccine) का ट्रायल शुरू हो रहा है,इससे लोगों को भी राहत मिलेगी, पूरे विश्व में इसका प्रभाव है। अच्छी बात ये है की मृत्यु दर लगातार घट रही है। इंदौर-भोपाल (Indore-Bhopal) में मामले ज़्यादा है, रतलाम (Ratlam) में मामले बढ़े है, इस ट्रायल से हम निश्चिंतता की और बढ़ रहे है।

मोदी की तारीफ

मिश्रा ने पीएम नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ (One Nation-One Election) को लेकर कहा कि पीएम मोदी हमेशा कुछ नया सोचते हैं। अनेक वेश, फिर भी एक देश है। वन नेशन, वन राशन (One Nation, One Ration)।इस तरह के कई प्रयोग मोदी जी ने किए। 5 वर्ष तक चुनाव (Election) ही चलते रहते हैं, इससे विकास प्रभावित होता है,ये बहुत अच्छी सोच है।

दिग्विजय सिंह पर पलटवार
पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) के लव जिहाद पर सवाल उठाने को लेकर कहा कि परिभाषा बहुत स्पष्ट है, जो लव जिहाद की और ले जाए। धर्म स्वातंत्र विधेयक पहले कांग्रेसी स्पष्ट करे की वो इसके समर्थन में है फिर विरोध में।

मुख्यमंत्री शिवराज का आभार

गुंडे बदमाशों पर हो रही कार्रवाई पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) का आभार की उन्होंने गृह विभाग की तारीफ़ की। देवास (Dewas) में भी सामने आया, जहाँ पर एक बाबा के ख़िलाफ़ भी कार्रवाई की, ऐसे बाबा जो दिखते कुछ और है और होते कुछ और है, ऐसे गुंडे बदमाशों पर कार्रवाई होती रहेगी।तीन तलाक (Triple Talaq) के मामलों को लेकर कहा कि निश्चित तौर पर चिंता का विषय है।

कमलनाथ से पूछो क्यों वादे पूरे नही किए
पिछली कमलनाथ सरकार (Kamal Nath Sarkar) के वादे पूरे करने को लेकर नरोत्तम ने कहा कि कांग्रेस (Congress) ने तो किसानों से भी कर्ज माफी (Debt waiver) का वादा किया था , नौजवानों को रोजगार (Employment) देने का वादा किया थास तमाम लोगों से जो वादे किए थे वह पूरे नहीं किए। कमलनाथ ने ही होमगार्ड (Home Guard) जवानों से वादा किया था अब उनसे जाकर पूछो कि क्यों वादे पूरे नहीं किए।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews