राजनीति: विभाग बंटवारे पर नरोत्तम का बड़ा बयान, नाथ-दिग्गी की जोड़ी पर चुटकी

राजनीति: विभाग बंटवारे पर नरोत्तम का बड़ा बयान, नाथ-दिग्गी की जोड़ी पर चुटकी

भोपाल।

शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार के बाद विभागों के बंटवारे (Division of departments) को लेकर गर्माई सियासत पर मध्यप्रदेश के गृह और स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Home and Health Minister of Madhya Pradesh Narottam Mishra) का बड़ा सामने आया है। मिश्रा का कहना है बहुत जल्दी विभागो का बंटवारा हो जाएगा। बीजेपी सबसे सलाह मशवरा करके फैसला करती है, ये पार्टी कोई परिवार नही है, ये एक समूह है। बहुत जल्द सलाह लेकर मंत्रीमंडल के विभागों का बंटवारा हो जाएगा

कांग्रेस (congress) की उपचुनाव की तैयारी (By-election preparation) पर मिश्रा ने निशाना साधते हुए कहा कि ये कुछ भी कर लें कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है जब परिणाम आएगा तो सब स्पष्ट हो जाएगा ।जो लोग जनता से धोखा देते हैं झूठ बोलते हैं ।वो लोग कभी वापस नहीं आए । ये मेरा अनुभव है 30 साल का विधानसभा का अनुभव यही कहता है। किसान और नौजवान के साथ कांग्रेस ने जो धोखा किया उसके बाद ये कभी वापस नहीं आ सकते। घोषणापत्र का वादा पूरा नहीं किया तो अब इनका सरवाइव करना मुश्किल है
[
दिग्विजय-कमलनाथ की जोड़ी (Digvijay-Kamal Nath pair) पर नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा कि कोई दिग्विजय कमलनाथ की जोड़ी नहीं है ।दिग्विजय सिंह कहीं मध्यप्रदेश में सभा करते नहीं दिखाई देंगे ।बचे हुए कांग्रेसी खुद दिग्विजय को सभा में नहीं बुलाएंगे। सभी कांग्रेसी यही सोचते हैं कि दिग्विजय सिंह के आने से वोट कटेंगे। मेरा अनुभव यह कहता है कि दिग्विजय सिंह किसी भी सभा में नजर नहीं आएंगे। वही कांग्रेस के ध्येय पत्र पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस कोई भी पत्र बना ले वो झूठ का पुलिंदा ही होगा। काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती जो एक बार चढ़ गई हो।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews