नरोत्तम मिश्रा का कमलनाथ पर तंज, कहा- “15 अगस्त पर दिखें तो बताना”

नरोत्तम मिश्रा का कमलनाथ पर तंज, कहा- “15 अगस्त पर दिखें तो बताना”

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Narottam Mishra) ने पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ (Former Chief Minister And PCC Chief Kamal Nath) के विजन (Vision) को लेकर जम कर हमला बोला है। गृहमंत्री ने कहा कि कमलनाथ जी के 15 महीने के विजन को सभी ने देखा है। उनका विजन था युवा ढोर चराएंगे, युवा बैंड बजाएंगे। उन्होंने कहा कांग्रेस ने 15 महीने में पूरे प्रदेश का ढोल बजा दिया। पूरे मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं (Health Facilities) का पैसा कमलनाथ ने छिंदवाड़ा (Chhindwara) पहुंचा दिया। उन्होंने कहा कांग्रेस की 15 महीने की सरकार में किसी एक युवा को भी रोजगार नहीं दिया। 15 महीनों के अंदर एक भी सरकारी भर्ती नहीं निकाली गई। उन्होंने कहा यह विजन कमलनाथ जी का था। गृह मंत्री ने कहा कांग्रेस सिर्फ और सिर्फ झूठ की राजनीति करती है। कमलनाथ ने कहा था 15 अगस्त को झंडा वंदन करेंगे इस पर तंज कसते हुए गृह मंत्री ने कहा कि अगर कमलनाथ कहीं दिखे तो बताना।

वहीं लक्ष्मण सिंह (Lakshman Singh) के ट्वीट पर गृह मंत्री ने कहा कि वह इस समय फुर्सत में है। वहीं राम को लेकर हो रही राजनीति पर दिग्विजय सिंह और लक्ष्मण सिंह पर तंज कसते हुए गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा, यह बहुत पीड़ादायी प्रसंग है कि दोनों भाई साथ में श्रीराम के साथ मजाक कर रहे हैं। उन्होंने कहा श्रीराम का मजाक उड़ाते हुए इन्होंने एक बार कहा था बच्चा-बच्चा राम का राघव जी के काम का। मंत्री मिश्रा ने कहा आज फिर और इसी तरह से छपास के लिए राम का दुरुपयोग कर दिया।

विधान परिषद गठन को लेकर नरोत्तम मिश्रा ने कहा, विधान परिषद के गठन का जो जुमला कमलनाथ सरकार ने दिया था अपने घोषणा पत्र में उस पर चार कदम भी कमलनाथ सरकार नहीं चल पाई। उन्होंने कहा जिस तरह से बाकी जगह कमलनाथ सरकार ने झूठ बोला उसी तरह यहां पर भी बोला। गृह मंत्री ने कहा वर्तमान में उनके पास ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews