
भोपाल। प्रदेश के जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान को लेकर विवादित बयान दिया है। पीसी शर्मा ने शिवराज की तुलना जोकर से की हैै और कहा है कि वह 15 साल तक सर्कस चलाते रहे।
दरअसल पीसी शर्मा से सवाल पूछा गया था कि शिवराज सिंह चौहान लगातार कमलनाथ सरकार को लेकर सवाल खड़े करते रहे हैं और उनका कहना है कि हर मोर्चे पर कमलनाथ सरकार असफल साबित हो रही है। उसके जवाब में पीसी शर्मा ने यह बात कही। शिवराज पर किए गए वार के पलटवार में पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक नरोत्तम मिश्रा ने पीसी शर्मा के लिए रामचरितमानस की चौपाई पढी है जिसमें उन्होंने व्यक्ति जैसा होता है उसका भाव वैसा होता है, इस बात की तुलना की है।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

