नरोत्तम बोले “सरकार की उपेक्षा बिगाड़ रही शहरों की हालत”

नरोत्तम बोले “सरकार की उपेक्षा बिगाड़ रही शहरों की हालत”

भोपाल
भोपाल के देश के प्रदूषित शहरों में शामिल होने पर पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बडा बयान दिया है।
नरोत्तम का कहना है कि सरकार की उपेक्षा के चलते हमारे महानगरों में विकार आ रहा है। हमारी सरकार में भोपाल पर ध्यान दिया गया था।इस सरकार की प्राथमिकता ही अलग है।

मिश्रा ने कहा कि बीजेपी की सरकार में सार्वजनिक हितों को प्राथमिकता दी जाती थी। हमारी सरकार में ये शहर नंबर वन नंबर 2 हुआ करते थे। भोपाल के साथ इंदौर का भी यही हाल है।आगे नरोत्तम ने कहा कि नगर पालिका नगर पंचायत को बोडियों में प्रशासन बिठा दिया है।चुने हुए जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारियां खत्म करते जा रहे हैं जो अच्छा नहीं है।

वही भाजपा नेता बद्रीलाल यादव द्वारा राजगढ़ कलेक्टर निधि निवेदिता को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक नरोत्तम मिश्रा ने बद्रीलाल का समर्थन किया है। मिश्रा ने बद्रीलाल के बयान को मातृत्व से जुड़ा हुआ भाव बताया है। बद्रीलाल पूर्वाग्रह से पीड़ित होकर कभी नही बोले। उनका सरल स्वभाव है, जो बोला उसका भाव मुझे वैसा नही लगा जैसा लिया जा रहा है।बद्रीलाल यादव के भाव को गलत रूप में नही लिया जाना चाहिए। वही पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सूर्पनखा के बयान पर कहा शिवराज सिंह ने किसी व्यक्ति को लेकर नही कहा। जिस तरह का आचरण वहां कलेक्टर-एसडीएम ने किया है, वह बहुत ही निंदनीय है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews