नरोत्तम बोले, ‘दुर्घटना से देर भली, लॉकडाउन आगे बढ़ाने का फैसला जनहित में’

नरोत्तम बोले, ‘दुर्घटना से देर भली, लॉकडाउन आगे बढ़ाने का फैसला जनहित में’

भोपाल | देश में कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया गया है| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम अपने सम्बोधन में इसका ऐलान किया| पीएम के इस फैसला का पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने स्वागत किया है| उन्होंने कहा दुर्घटना से देर भली| लॉकडाउन आगे बढ़ाने का फैसला जनहित में है|

पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा देश के प्रधानमंत्री मोदी जी की दूरदर्शिता का विश्व कायल है| बाबा साहब अंबेडकर की जन्म तिथि पर पीएम मोदी ने देश के सर्वहारा वर्ग की बात की, उन्होंने कहा यही मेरा परिवार है| इस बात से मन प्रफुल्लित हुआ, आनंदित हुआ| जैसा पीएम ने कहा लॉक डाउन के दौरान 20 अप्रैल से कुछ जरूरी गतिविधियों की अनुमति दी जा सकती है। लेकिन हम सभी को कड़ाई से पालन करना चाहिए|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews