लॉक डाउन के दौरान नरोत्तम की गौ सेवा, देखिए वीडियो

लॉक डाउन के दौरान नरोत्तम की गौ सेवा, देखिए वीडियो

भोपाल।

कोरोना के चलते जहां पूरे देश में लाक डाउन है और हर व्यक्ति को घर पर ही रहने की हिदायत दी जा रही है। जनप्रतिनिधि भी इस समय देश के साथ साथ अपने घरों के भी सुध ले रहे हैं ।पूर्व मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता विधायक नरोत्तम मिश्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह गौ सेवा करते नजर आ रहे हैं। दरअसल नरोत्तम मिश्रा इन दिनों भोपाल में अपने निवास पर हैं और प्रधानमंत्री के निर्देशानुसार घर पर ही रहते हुए सोशल मीडिया और मोबाइल के माध्यम से न केवल अपने क्षेत्र की जनता की जनसमस्याओं को निपटा रहे हैं बल्कि घर के कामकाज भी कर रहे हैं। नरोत्तम के पास देसी गायों की प्रजाति की गाये हैं और इस वीडियो में गायों को नहलाते ,उनकी साफ सफाई करते और बाद में उनकी पूजा कर उन्हें रोटी खिलाते हुए नजर आ रहे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews