
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी (ED) द्वारा राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से पूछताछ करने के विरोध में कांग्रेस (Congress) के प्रदर्शन पर प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने तंज़ कसा है। उन्होंने कहा कि अगर सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) व राहुल गांधी बेदाग है तो फिर इतनी बौखलाहट क्यों है।
ये भी देखिये – निवाड़ी SP की अभिनव पहल, एकाकी बुजुर्गों की खुशियों में होते हैं शामिल
गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने कहा कि मेरी तो यह समझ मे नही आ रहा कि अगर सोनिया-राहुल गांधी बेदाग है तो कांग्रेसियों में इतनी बौखलाहट क्यों है। पूछताछ से राहुल जी इतने डर क्यों गए। अगर उन्होंने कोई अपराध नही किया तो भीड़ लेकर क्यों ईडी आफिस क्यों जा रहे है। अकेले जाते और जांच एजंसी को सच बता देते। लेकिन राहुल जी का यह डर और कांग्रेसियों की बौखलाहट बता रही है कि दाल में कुछ काला नहीं बल्कि पूरी दाल ही काली है। जल्दी ही पूरा सच सामने आएगा।
राहुल गांधी द्वारा गांधी जी के वंशज है डरेंगे नहीं वाली बात पर गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने कहा कि अगर राहुल जी गांधी जी के वंशज है तो फिरोज जी का वंश कहां गया। दरअसल पूरी लड़ाई ही असली गांधी और नकली गांधी के बीच है। महात्मा गांधी जी तो सत्य के आग्रह के लिए हर समय जेल जाने को तैयार रहते थे और एक यह गांधी है जो जेल जाने की बात भी भी नहीं हुई और वह बौखलाने लगे हैं। गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने कहा कि राहुल जी व कांग्रेस को जाँच एजेंसी पर दबाव डालने की जगह जाँच में सहयोग करना चाहिए।
[dgv_vimeo_video id=”719750644″]
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

