मध्य प्रदेश : नरोत्तम का तंज “ऐसे हिन्दू है कमलनाथ”

नरोत्तम मिश्रा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि कांग्रेस को सर्वेवालों ने भी आधी रिपोर्ट दी है, हकीकत में किसी भी कांग्रेस विधायक की स्थिति ठीक नहीं है। मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ कह रहे है कि वह बेवकूफ नहीं है, हमने तो उन्हें कभी बेवकूफ माना नहीं सरकार ने भी नहीं माना, वह उनका अपना विषय है, हां पर स्वयं को हिंदू बोलने के लिए जो इस मंच का भी उपयोग कर रहा है वह गलत है राहुल गांधी और कमलनाथ चुनावी इच्छाधारी हिंदू हैं। चुनाव के समय ही इन्हें हिन्दू याद आता है।

यह भी पढ़ें… मुरैना : अपहरण कर महिला को चार जगह बेचा, पति ने नहीं दर्ज कराई रिपोर्ट

वही प्रदेश में कोरोना की स्थिति पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 45 नए मामले सामने आए है, 32 मरीज ठीक हुए, एक्टिव केस की संख्या 318 बची है। प्रदेश की जनता को कोरोना प्रोटोकाल का पालन करना चाहिए, घबराने की जरूरत नहीं है। वही पंजाब में रविवार को पंजाबी रैप सिंगर सिद्धू मुसेवाला की हत्या पर शोक जाहिर करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि शुक्र है दिल्ली की पुलिस केजरीवाल के हवाले नहीं है नहीं तो वह भी नहीं संभाल पाते, पंजाब में सरकार बने कुछ ही दिन हुए हैं और दो बड़ी घटनाएं हो गई, कॉमेडियन कॉमेडी अच्छी कर सकता है, पर सरकार चलाना अलग बात है।

[dgv_vimeo_video id=”715103189″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews