नरोत्तम का वार-मीडिया पर आपातकाल लगाना चाहती है सरकार

नरोत्तम का वार-मीडिया पर आपातकाल लगाना चाहती है सरकार

भोपाल।
प्रदेश में मीडिया के प्रति कड़े रवैये को लेकर बीजेपी के दिग्गज विधायक और पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ सरकार पर जमकर हमला बोला है। नरोत्तम का कहना है कि मीडिया पर यह सरकार आपातकाल लगाना चाहती है । पहले वेबसाइटों के विज्ञापन बंद किए गए और फिर छोटे और मंझोले अखबारों पर तालाबंदी की कोशिश की गई ।

मीडिया से चर्चा के दौरान नरोत्तम ने कहा कि अब जांच के नाम पर बड़े अखबारों से कागजात मांगे जा रहे हैं। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के प्रति सरकार का यह रवैया ठीक नहीं है ।सरकार पत्रकारों में भय का माहौल बनाना चाहती है। यह चाहते हैं मीडिया के हिसाब से लिखें और बोले लेकिन मीडिया तो निष्पक्ष होता है।नरोत्तम ने सरकार के इस रवैये की कड़ी निंदा की है।

बता दे कि इसको लेकर बुधवार को प्रदेश भर से भोपाल पहुंचे पत्रकारों ने कमलनाथ सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था।। पत्रकारों ने विरोधी नीतियों को लेकर जनसंपर्क संचालनालय भोपाल के सामने हाथों में तकतियां तथा तिरंगा लेकर कमलनाथ सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की थी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews