दिग्गी को लेकर नाथ ने फिर दिया बड़ा बयान, नेता प्रतिपक्ष को लेकर कही ये बात

दिग्गी को लेकर नाथ ने फिर दिया बड़ा बयान, नेता प्रतिपक्ष को लेकर कही ये बात

भोपाल।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Former CM Kamalnath)ने कांग्रेस(congress) के दिग्गज नेता और राज्यसभा उम्मीदवार(rajyasabha candidate) दिग्विजय सिंह(digvijay singh) को लेकर एक बार फिर सफाई दी है। नाथ का कहना है दिग्विजय सिंह से जैसे पहले संबंध थे वैसे ही आज संबंध है। यह संबंध हमेशा ऐसे ही रहेंगे। मुझे कोई नई टीम बनाने की जरूरत नहीं है। मुझे राजनीति का 40 साल का अनुभव है लेकिन सौदेबाजी का अनुभव नहीं था, इसलिए मेरी सरकार गिर गई। जो विधायक बेंगलुरु में थे उन्होंने भी मुझसे एक एक करके बात की।इससे पहले उन्होंने दिग्विजय के बयान का खंडन करते हुए कहा उनके बयान को तोड़मरोड़कर पेश किया गया है।

दरअसल, नाथ आज रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ZOOM APP पर पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने नेता प्रतिपक्ष के नाम को लेकर कहा कि अभी हमने नाम तय नहीं किया है। नेता प्रतिपक्ष का नाम हमारी कांग्रेस अध्यक्ष तय करेंगी। फिलहाल कोई विधानसभा (vidhansabah)नहीं चल रही है। हालांकि सियासी गलियारों में नेता प्रतिपक्ष के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक गोविंद सिंह(Senior MLA Govind Singh), बाला बच्चन (bala bachchan)और कमलनाथ(kamalnath) का नाम चर्चा में बना हुआ है।

उपचुनाव में कमबैक पर नाथ ने कहा कि जनता दोबारा हमपर भरोसा करेगी और हमारी सरकार बनवाएगी। मध्य प्रदेश में विधानसभा के 24 सीटों पर चुनाव होना है। चुनाव में कांग्रेस को 20-22 सीटें मिलेगी, चुनाव में यह साफ हो जाएगा कि प्रदेश की जनता क्या चाहती है।बता दे कि यह पहला मौका नही जब कमलनाथ ने दावा किया है कि कांग्रेस कमबैक करेगी।इसके पहले भी वह 24 सीटों में से 20 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा जमाने का दावा कर चुके है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews