बतौर PCC चीफ कमलनथ का एक साल पूरा, बोले-‘BJP ने समाज को बांटने साध्वी को उतारा’

Nath-completes-1-year-as-state-president

भोपाल| मुख्यमंत्री कमलनाथ को प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर आज एक साल पूरा हो गया है। इसको लेकर पीसीसी में जमकर जश्न मनाया गया, कांग्रेस नेताओं ने मिठाई खिलाकर जमकर डांस। इस दौरान कमलनाथ ने प्रदेश के हर वर्ग को धन्यवाद दिया है। कमलनाथ ने कहा कि सरकार में आने के बाद 75 दिनों में मैंने नीति और नियत का परिचय दिया। ये बात जनता के सामने है। वही कमलनाथ ने साध्वी प्रज्ञा को भोपाल का प्रत्याशी बनाए जाने पर बीजेपी पर भी जमकर हमला बोला। कमलनाथ ने बीजेपी पर साध्वी को उतारकर समाज को बांटने का आरोप लगाया है। 

कमलनाथ ने कहा कि साध्वी प्रज्ञा को उम्मीदवार बनाने से बीजेपी की घबराहट  उजागर करता है। बीजेपी अपने गढ़ में साध्वी को उतारकर समाज बाटने का संदेश दे रही है। पूरा देश साध्वी प्रज्ञा को जानता है। साध्वी के चेहरे से बीजेपी समाज को बांटने का प्रयास कर रही है। समाज में तनाव पैदा करने का बीजेपी कोशिश कर रही है। ये प्रजातंत्र के लिए अच्छा नही है।

पीएम मोदी पर भी बोला हमला

सीएम ने कहा कि  मोदी विश्व के पहले ऐसे पीएम है जिन पर रोज आचार सहिंता के उल्लंघन के चार्ज लग रहे है। कभी ऐसा कोई प्रधानमंत्री विश्व मे नही हुआ है।समझ नही आता कि मोदी कौनसा इस्टेण्डर्स ये सेट करना चाहते है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews