राम मंदिर निर्माण के साथ राष्ट्र निर्माण भी हो रहा है : रामेश्वर शर्मा

राम मंदिर निर्माण के साथ राष्ट्र निर्माण भी हो रहा है : रामेश्वर शर्मा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| कोलार वार्ड 83 के रामेश्वरम परिसर में 1 करोड़ की लागत से बनने वाले सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन मध्य प्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा (Protem Speaker Rameshwar SHarma) के मुख्य आतिथ्य में किया गया । इस अवसर पर शर्मा ने कहा कि विधानसभा चुनाव (Assembly Election) के दौरान यहाँ रामेश्वरम परिसर में सड़क निर्माण का वादा नागरिको से किया था आज वह पूरा कर रहा हूँ । शर्मा ने बताया कि रामेश्वरम परिसर की सम्पूर्ण सड़कों के साथ सनखेड़ी को जोड़ने वाली दो पुलियों का भी निर्माण किया जाएगा । शर्मा ने कहा कि मकर संक्रांति 14 जनवरी को उक्त सड़क का लोकार्पण करेंगे ।

राम मंदिर निर्माण के साथ राष्ट्र निर्माण भी हो रहा है -रामेश्वर शर्मा
प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने कहा कि सैकड़ो वर्षों की प्रतीक्षा के बाद अयोध्या जी मे प्रभु श्री राम का मंदिर (Ram Mandir) निर्माण शुरू हुआ है निश्चित रूप से राम मंदिर निर्माण के साथ राष्ट्र निर्माण का रास्ता साफ हुआ है । शर्मा ने श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित करोड़ो राम भक्तों का आभार व्यक्त किया जिनकी भावना थी कि अयोध्या में जन्मे श्रीराम लला का मंदिर वहीं बने ।

हिंदुस्तान में ईरानी डेरे की गुंडागर्दी बर्दास्त नही की जाएगी- रामेश्वर शर्मा
भोपाल रेल्वे स्टेशन के प्लेटफार्म 6 पर ईरानी डेरे के कब्जे की 100 करोड़ की जमीन से अतिक्रमण हटाये जाने पर शर्मा ने कहा कि हिंदुस्तान में ईरानी डेरे की गुंडागर्दी को सख्ती के साथ निपटा जाएगा । उन्होंने इस कार्यवाही के लिए शिवराज सरकार एवं प्रशासन को बधाई दी ।

सड़क बनने से पहले सीवेज पेय जल के कनेक्शन के दिये निर्देश
1 करोड़ से सड़क निर्माण के भूमि पूजन करने रविवार को कोलार के रामेश्वरम परिसर पहुँचे प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने मंच के माध्यम से नगर निगम के अधिकारी कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सड़क बनने से पहले सीवेज एवं पेय जल का कनेक्शन घर घर करना सुनिश्चित करें । शर्मा ने कहा कि सड़क बनने के बाद सड़क खोदने पर कार्यवाही की जाएगी .

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews