राष्ट्रीय व्यापारी दिवस आज, मंत्री ओम प्रकाश सखलेचा ने दी बधाई

राष्ट्रीय व्यापारी दिवस आज, मंत्री ओम प्रकाश सखलेचा ने दी बधाई

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। ‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर आत्मनिर्भरता और नवीन प्रगति पथ की ओर अग्रसर है, इसमें सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम इकाइयों का अहम योगदान है’ यह बात प्रदेश के एमएसएमई एवं विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ओम प्रकाश सखलेचा ने 41वें राष्ट्रीय व्यापारी दिवस के अवसर पर कही।

दुष्कर्म के आरोप में मिर्ची बाबा गिरफ्तार, भोपाल क्राइम ब्रांच ने ग्वालियर से पकड़ा

उन्होने कहा कि देश के विकास के साथ साथ हर परिस्थिति में देशहित के लिए सदैव अपना योगदान देने वाले, हमारे व्यापारियों को नेशनल ट्रेडर्स डे के अवसर पर हार्दिक बधाई। साथ ही उन्होंने देश प्रदेश के व्यापारियों को राष्ट्र की अर्थव्यवस्था का सूत्रधार बताते हुए कहा कि मुझे विश्वास है कि आपके सहयोग से देश आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा।

ओमप्रकाश सखलेचा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को आकार देते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आह्वान पर प्रदेश के सभी व्यापारी बंधुओं की सोच और प्रयासों से ही प्रदेश सुदृढ़ता के साथ लगातार आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews