सेबी के खिलाफ कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन आज, भोपाल में ईडी को ज्ञापन सौंपेगा विपक्ष

हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) द्वारा जांच की मांग को लेकर कांग्रेस आज देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रही है। दिल्ली में जंतर मंतर पर विरोध किया जा रहा है, वहीं राजधानी भोपाल में भी इसे लेकर प्रदेश प्रभारी महासचिव जितेंद्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित कई बड़े नेता विरोध प्रदर्शन करेंगे।
बीजेपी अपने कुकर्म छिपाने के लिए बाबा साहब अंबेडकर का सहारा ले रही है -कांग्रेस

Congress protest against SEBI : मध्यप्रदेश कांग्रेस आज सेबी में हो रही कथित अनियमितताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने जा रही है। इसे लेकर ईडी कार्यालय में ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। ये विरोध प्रदर्शन प्रदेश प्रभारी महासचिव जितेंद्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में किया जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस द्वारा ED को सौंपा जाएगा ज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इसे लेकर कहा कि ‘सेबी प्रमुख बनी अडानी की ढाल, अडानी मालामाल निवेशक कंगाल, नहीं गलने देंगे भ्रष्टाचारियों की दाल! आइये, हम सब इस भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक लड़ाई की शुरुआत करें और ED जो की केंद्र समर्थित भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कवच का काम कर रही है उसे भेदने के अभियान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय खड़गे जी और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी का साथ दें।’

देशभर में विरोध प्रदर्शन

बता दें कि अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की प्रमुख माधवी पुरी बुच और उनके पति धवल बुच के खिलाफ के आरोप लगाए हैं और इसे लेकर आज 22 अगस्त को कांग्रेस देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करने जा रही है। कांग्रेस ने मांग की है कि सेबी प्रमुख को उनके पद से हटाया जाए और इस पूरे मामले की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच करवाई जाए। इसे लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर कांग्रेस विरोध प्रदर्शन कर रही है और इसी क्रम में भोपाल में भी सेबी का विरोध कर ईडी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा जाएगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews