पत्रकारों की कठनाइयों के लिए निराकरण समिति में शामिल किए गए पत्रकार नवीन पुरोहित

Naveen-purohit-is-in-journalist-committee-

भोपाल। मध्य प्रदेश में अपनी कमल की धार और खबरों पर पैनी नजर रखने के लिए डिजिआना मीडिया ग्रुप के ग्रुप चैनल हेड एवं ग्रुप डायरेक्टर और IND24 के संस्थापक नवीन पुरोहित को जाना जाता है। कम समय में उन्होंने पत्रारिता जगत में वह बुलंदियां छूंई हैं जो आज के दौर में हर नौजवान पत्रकार के लिए मिसाल है। राज्य शासन ने पत्रकारों को अधिमान्यता देने के लिये राज्य स्तरीय अधिमान्यता समिति़, पत्रकार संचार कल्याण और पत्रकारों की कठिनाइयों का अध्ययन और निराकरण के लिये सुझाव देने संबंधी समितियों का गठन किया है। इनमें से पत्रकारों की कठनाइयों के लिए निराकरण के लिए समिति में नवीन पुरोहित को सदस्य मनोनीत किया गया है।

वहीं, डिजिआना मीडिया ग्रुप के चैनल डीएनएन के एडीटर इन चीफ और प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकारों में शुमार और अपनी बेबाक कलम के लिए मशहूर डॉ राकेश पाठक को राज्य स्तरीय अधिमान्यता समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। डिजिआना मीडिया ग्रुप के चैनल IND24 के एडीटर इन चीफ सुनील श्रीवास्तव को पत्रकार संचार कल्याण समिति में सदस्य मनोनीत किया गया है। 

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews