CM डॉ. मोहन यादव से मिले एनसीसी के मेजर जनरल अजय कुमार महाजन, प्रदेश में 5 NCC अकादमी और ट्रेनिंग का दिया प्रस्ताव

मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि एनसीसी निदेशालय के पदाधिकारियों के साथ शीघ्र ही एक बैठक में महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।
CM डॉ. मोहन यादव से मिले एनसीसी के मेजर जनरल अजय कुमार महाजन, प्रदेश में 5 NCC अकादमी और ट्रेनिंग का दिया प्रस्ताव

BHOPAL NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से एनसीसी संगठन के मेजर जनरल अजय कुमार महाजन ने मंत्रालय में भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को अजय महाजन ने एनसीसी महानिदेशालय नई दिल्ली के विभिन्न प्रकल्पों की जानकारी दी।

दिया प्रस्ताव 

इसके अंतर्गत देश में एनसीसी प्रशिक्षण की निरंतरता और एकरूपता की पहल, एक सप्ताह में कामकाजी घंटों का निर्धारण, गणतंत्र दिवस शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर कैडेट्स को पुरस्कार राशि प्रदान करने, प्रदेश में 5 एनसीसी अकादमी और प्रशिक्षण अधोसंरचना के प्रस्ताव, एनसीसी कार्यालयों के लिए भवनों की व्यवस्था से संबंधित विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि एनसीसी निदेशालय के पदाधिकारियों के साथ शीघ्र ही एक बैठक में महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews