NCERT द्वारा ई-रक्षा राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन, इस तरह लीजिये भाग

NCERT द्वारा ई-रक्षा राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन, इस तरह लीजिये भाग

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। एनसीईआरटी (NCERT) नई दिल्ली द्वारा साइबर पीस फाउंडेशन के सहयोग से ई-रक्षा राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता की मुख्य थीम “मेरी सोच…सुरक्षित और शांतिपूर्ण ऑनलाइन दुनिया” है।

एक बार फिर मध्यप्रदेश ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, देश में सौर ऊर्जा का न्यूनतम टैरिफ नीमच में

राज्य शिक्षा केन्द्र के संचालक धनराजू एस ने बताया कि प्रतियोगिता में कक्षा 6वीं से वरिष्ठ विद्यालयीन और महाविद्यालयीन कक्षाओं में पढ़ने वाले विद्यार्थी, अभिभावक और शिक्षक भी सहभागिता कर सकते हैं। इसके लिये उन्हें आयोजन की वेबसाइट www.eraksha.net पर अपना पंजीयन कराना होगा। पंजीयन के बाद विषय पर आधारित अपनी प्रविष्टि पोस्टर, चित्रकला, वीडियो, निबंध, ब्लाग और प्रोटोटाइप साफ्टवेयर एपीलिकेशन के रूप में 22 अगस्त 2021 तक जमा कर सकते हैं। ये प्रविष्टियाँ हिन्दी या अंग्रेजी में भाषा में होना आवश्यक हैं।

प्रतियोगिता को 6 अलग-अलग समूहों में आयोजित किया जाएगा। जिसमें समूह 1 में कक्षा 6वीं से 8वीं के शाला विद्यार्थी, समूह 2 में कक्षा 9वीं से 12वीं के शाला विद्यार्थी, समूह 3 में 17 वर्ष एवं अधिक आयु के महाविद्यालयीन विद्यार्थी, समूह 4 में स्कूलों एवं शिक्षा महाविद्यालयों के शिक्षक, समूह 5 में महाविद्यालयों और विश्व विद्यालयों के शिक्षक तथा समूह 6 में अभिभावक शामिल रहेंगे। श्रेष्ठ प्रविष्टियों को प्रमाण पत्र एवं पुरुस्कार से सम्मानित किया जायेगा तथा विजेताओं को सायबर पीस एम्बेसेडर की उपाधि से भी विभूषित किया जायेगा। प्रतियोगिता के संबंध में अन्य जानकारी के लिये संस्था के ई मेल eraksha@cyberpeace.net पर संपर्क किया जा सकता है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews