NEET PG 2021 : फीस जमा करने के लिए फिर से खुली पेमेंट विंडो

NEET PG 2021 : फीस जमा करने के लिए फिर से खुली पेमेंट विंडो

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। नीट पीजी 2021 (NEET PG 2021) के लिए फीस भरने की एप्लीकेशन विंडो दुबारा ओपन की गई है। राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ट (NBE) ने रविवार को फीस सबमिट करने के लिए विंडो ओपन कर दी। इसके बाद छात्र 30 मार्च 2021 को दोपहर 3 बजे तक फीस भर सकेंगे।

ये भी देखिये- MPPSC: लॉकडाउन के बीच 11 अप्रैल को होगी प्रारंभिक परीक्षा, 67 केंद्र बनाए गए

फीस पेमेंट विंडो दुबारा खोलने का निर्णय इसलिये लिया गया क्योंकि 1063 उम्मीदवारों ने अभी तक फीस जमा नहीं की है। बोर्ड ने इन उम्मीदवारों को एक और मौका देते हुए आवेदन जमा करने के लिए 30 मार्च तक का समय दिया है। उम्मीदवार NBE की वेबसाइट netboard.edu.in पर जाकर आधिकारिक नोटिफिकेशन चैक कर सकते हैं।

18 अप्रैल 2021 को कम्प्यूटर बेस्ड NEET PG परीक्षा होगी जिसमें 300 मल्टीपल चॉइस प्रश्न होंगे। ये परीक्षा 162 शहरों में आयोजित जी जाएगी जो मास्टर ऑफ सर्जरी, डॉक्टर ऑफ मेडिसीन और पीजी डिप्लोमा प्रोग्राम के लिए होती है। इस परीक्षा में वही कैंडिडेड शामिल हो सकता है जिसके पास MBBS डिग्री हो या फिर मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त प्रोविजनल MBBS का सर्टिफिकेट हो। अभी तक बोर्ड के पास 1,74,886 आवेदन आए हैं। परीक्षा का परिणाम 31 मई 2021 को घोषित किया जाएगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews